Advertisement

विधायक ने किया उप प्रमुख कार्यालय का उद्धघाटन

प्रहरी संवाददाता/बगोदर (गिरिडीह)। गिरिडीह जिला (Giridih District) के हद में बगोदर प्रखंड सह अंचल कार्यालय में 14 जुलाई को उप प्रमुख कार्यालय का विधिवत उद्धघाटन बगोदर विधायक विनोद कुमार सिंह (MLA Vinod Kumar Singh) ने फीता काट कर किया। इस अवसर पर दर्जनों गणमान्य सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण रहिवासी उपस्थित थे।

यहां उद्घघाटन समारोह कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बगोदर विधायक सिंह ने कहा कि सरकारी कार्यालयों में जब गांव के लोगों को कुर्सी पर ग्रामीण क्षेत्र को बैठे देख लोगों का मन गदगद हो जाता है। उनके अंदर में हिम्मत होती है। साथ ही लोगों को विश्वास होता है, कि हमारे समस्या का समाधान हो जायेगा।

ऐसे में प्रतिनिधियों की जिम्मेवारी बढ जाती है। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों को ग्रामीण क्षेत्र आए ग्रामीणों की समस्याओं को सुनना और निराकरण के लिए गंभीरता दिखानी चाहिए। उन्होने पंचायत समिति की बैठक बुलाने और बैठक में लिए गए प्रस्तावों को धरातल पर उतारने की जरूरत पर बल दिया।

उप प्रमुख हरेन्द्र सिंह ने कहा की जिस आशा और उम्मीद के साथ क्षेत्र के रहिवासियों ने मुझ पर विश्वास व् भरोसा किया है, उस पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा। केन्द्र व राज्य सरकार के कल्याणकारी व जनहित विकास योजनाओं का लाभ जरूरमंद लोगों तक पहुंचाने का प्रयास रहेगा। उन्होने मॉनसून की बेरुखी को लेकर कहा की बारिश नही होने से किसान परेशान है।

ऐसी स्थिति में गिरिडीह को अकाल क्षेत्र घोषित करना चाहिए।मौके पर भाकपा माले जिला सचिव पूरन महतो, प्रखंड सचिव पवन महतो, परमेश्वर महतो, संदीप जयसवाल, विष्णुगढ़ के जिप सदस्य शेख तैयब, बगोदर बीडीओ मनोज कुमार गुप्ता, सीओ हीरा कुमार, बीस सूत्री अध्यक्ष सरवर खान, गजेंद्र महतो, सरिता महतो, प्रमुख प्रतिनिधि रंजीत यादव, पंचायत समिति सदस्या प्रियंका कुमारी, आदि।

कुंती वर्मा, सजिदा बेगम, बीणा देवी, हेमंती देवी, गुड़िया देवी, कोलेश्वर प्रसाद मंडल, टेक नारायण साव, रंजीत मेहता, नसीम अंसारी, फिरदौश आलम, हेमराज महतो, प्रवीण कुमार, मुखिया सविता देवी, झरि महतो, मुखिया प्रतिनिधि महेश कुमार महतो, पूरन कुमार महतो, संतोष कुमार रजक, फारूक अंसारी, सतीश चौरसिया, आदि।

संजय गुप्ता, सुभाष साव, इंद्र प्रसाद, महेश साव, पूर्व मुखिया गीता देवी, तेजनारायण पासवान, रामचंद्र मंडल, जोगेन्द्र यादव, कोलेश्वर महतो, खूबलाल महतो, अजय कुमार, यमुना सिंह, शंकर यादव शम्भू सिंह, दिनेश सिंह, सुरेश दास, अमित कुमार सहित काफी संख्या में ग्रामीण रहिवासी मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *