Advertisement

हथियार सहित 4 नक्सली गिरिडीह में गिरफ्तार

गिरिडीह। गिरिडीह के देवरी थाना क्षेत्र से 4 नक्सलियों को हथियार सहित गिरफ्तार किया गया। यह जानकारी गिरिडीह के एसपी सुरेंद्र कुमार झा ने प्रेस कांफ्रेंस कर दी। खबर के मुताबिक पुलिस ने नक्सली सिद्घू कोडा के दस्ते के चार नक्सली सजय हासदा, सुखदेव मुर्मू, प्रकाश मुर्मू व अंबु मरांडी गिरफ्तार किया हैं।

इन नक्सलियों के पास से लोडेड राइफल, 170 राउंड गोली व अन्य सामग्री बरामद हुई है। सभी नक्सलियों को देवरी थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है। एसपी सुरेंद्र कुमार झा के मुताबिक, सिधो कोड जमुई व गिरिडीह जिला सीमांचल जोन का नक्सली कमांडर हैं। नक्सलियों से पूछताछ की जा रही है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *