Advertisement

प्रखंड के सभी विभागों की समीक्षा बैठक संपन्न

धीरज शर्मा/विष्णुगढ़ (हजारीबाग)। विष्णुगढ़ प्रखंड (Vishnugarh block) मुख्यालय सभागार में 13 जुलाई को पंचायत समिति सदस्यों की पहली बैठक हुई। बैठक के पश्चात प्रखंड प्रमुख जैबुन निशा, मध्य जिला परिषद सदस्य शेख तैयब, आदि।

बीडीओ संजय कोंगारी (BDO Sanjay Kongari) ने संयुक्त रूप से विधिवत फीता काटकर प्रखंड मुख्यालय में बने कार्यालय का उद्धघाटन किया। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख जैबुन निशां एवं संचालन प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार कोंगारी ने किया।

इस महत्वपूर्ण बैठक में सभी विभागों की बिन्दुवार समीक्षा की गई। साथ हीं सभी जन कल्याणकारी योजनाओं को तेजी से पूरा करने को लेकर अधिकारियों को दिशा निर्देश दिया गया। बैठक में अंचल अधिकारी एवं थाना प्रभारी के अनुपस्थिति पर नाराज़गी व्यक्त की गई।

बैठक में मुख्य रूप से प्रखंड प्रमुख जैबुन निशां, उप प्रमुख सरयू साव, मध्य भाग जिला परिषद सदस्य शेख तैयब, विधायक प्रतिनिधि गुरु प्रसाद साव, प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार कोंगारी, आदि।

प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अरुण कुमार सिंह, पणन पदाधिकारी सह सहायक जिला आपूर्ति पदाधिकारी आलोक कुमार, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी राजेश कुमार सहित महताब हुसैन, मुन्नी देवी, घनश्याम पाठक, उमा देवी, अजय मंडल, जुगल महतो, बहाराम हांसदा, विनोद सोरेन, नजमा खातून, महेश महतो आदि मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *