Advertisement

ओपी प्रभारी ने अवैध कोयला लदे ट्रक को किया जब्त

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो के पुलिस अधीक्षक चंदन झा के कड़े निर्देशों का पालन करते हुए तेनुघाट ओपी प्रभारी सुनील कुमार ने गुप्त सूचना के आधार पर बीते 11 जुलाई की अहले सुबह क्षेत्र के जोड़ा महुआ जंगल के समीप अवैध कोयले से लदे ट्रक को जब्त किया। मामले में पुलिस के द्वारा चालक एवं उपचालक को भी गिरफ्तार किया गया है।

इस संबंध में तेनुघाट ओपी प्रभारी सुनील कुमार ने 12 जुलाई को उपस्थित मीडियाकर्मियों को बताया कि 11 जुलाई की अहले सुबह सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के जोड़ा महुआ जंगल के समीप अवैध कोयले से लदे ट्रक को निकलते देखा गया है। इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने उक्त स्थल पर दबिश दी तो अवैध कोयले से लदे ट्रक को वहां से निकलते देखा।

संदेह के आधार पर ट्रक के चालक और उपचालक से पूछताछ करने पर मामला संदेहास्पद लगा। मामले की छानबीन के लिए ट्रक सहित चालक एवं उपचालक को थाना लाया गया। आगे ओपी प्रभारी ने बताया कि अवैध कोयला लदे ट्रक को जब्त कर लिया गया और थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है। उसके बाद ट्रक के चालक और उपचालक को जेल भेज दिया गया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *