Advertisement

वाहन जांच में अड़तीस हजार ऑनलाइन जुर्माना वसूली

प्रहरी संवाददाता/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में तेनुघाट थाना के पास 12 जुलाई को वाहन जाँच अभियान बोकारो ट्रेफिक पुलिस के द्वारा अपने उच्च पदाधिकारियों के दिशा निर्देश पर चलाया गया। जिसमे एस आई मनोज कुमार दास, शैलेन्द्र मुर्मू, सुबिन मुर्मू एवं मो सलीम शामिल थे। वाहन जांच में अड़तीस हजार ऑनलाइन जुर्माना वसूला गया।

जानकारी के अनुसार वाहन जाँच के क्रम में छोटे चार पहिया व दो पहिया वाहनो की जाँच की गयी। जाँच के दौरान वाहन का इन्सुरेंश पेपर, वाहन पेपर, ड्राइवरी लाइसेंस, प्रदूषण पेपर की जाँच की गई। जाँच क्रम में सबसे ज्यादा दो पहिया वाहन में हेलमेट पर जोर दिया गया।

जाँच में लगे एसआई मनोज कुमार दास (SI Manoj Kumar Das) ने बताया कि इस तरह की जाँच बोकारो जिले में कई जगहों पर लगया जा रहा है। साथ हीं जुर्माना भी वसूला जा रहा है। दास ने बताया कि जांच के क्रम में विभिन्न वाहनों में अधूरा पेपर अथवा नियम विरुद्ध वाहन चलाने के आरोप में लगभग अड़तीस हजार ऑनलाइन जुर्माना वसूला गया।

उन्होंने बताया कि वाहन जाँच लगाने का मुख्य कारण लोगो को अपनी जिम्मेदारियों का ऐहसास कराना और वाहन के सभी कागजात लेकर सड़क पर चलने की आदत डालना है। साथ ही दो पहिया वाले हेलमेट लगा कर घर से कही जाए, जिससे दुर्घटना कम हो।

उन्होंने कहा कि वर्तमान में देश के अंदर जो स्थिति बनी हुई है उसके मद्देनजर उच्च अधिकारीयों के दिशा निर्देश पर जाँच अभियान चलाया जा रहा है। जिससे क्षेत्र में किसी तरह की अशांति ना फैले। क्षेत्र में शांति बहाल हो। किसी तरह का उपद्रव ना हो। इस बात का भी ध्यान रखकर यह जाँच अभियान चलाया जा रहा है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *