Advertisement

खान ने सांसदों को भेंट की उपलब्धियों से भरा पुस्तक

प्रहरी संवाददाता/मुंबई। देश (Country) के कोने कोने में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। इसके तहत तन मन से जुटे भाजपा के नेता और कार्यकर्ता अपने-अपने स्तर पर पार्टी (Party) की नीतियों के साथ -साथ उपलब्धियां भी आम व खास लोगों से साझा कर रहे हैं।

इस कड़ी में भाजपा (BJP) मुंबई अल्पसंख्यक मोर्चा के डैसिंग अध्यक्ष वसीम खान ने केंद्र सरकार (Central Government) की आठ वर्षों की उपलब्धियों का लेखा जोखा का उर्दू भाषा में प्रकाशित कराया है। खान ने उर्दू संस्करण की प्रतियां राज्यसभा सांसद जयप्रकाश निषाद और सांसद कृपानाथ मल्लाह को भेंट किया है।

गौरतलब है कि गोरखपुर के राज्यसभा सांसद जयप्रकाश निषाद और असम राज्य, करीमगंज के सांसद कृपानाथ मल्लाह इन दिनों मुंबई के दौरे पर हैं। इस बीच भाजपा मुंबई अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष वसीम खान ने दोनों सांसदों से मुलाकात की और उन्हें उर्दू भाषा में प्रकासित सरकार की उपलब्धियों से भरा तजा संस्करण अंधेरी के नंदगिरि गेस्ट हॉउस में भेंट किया।

इस कड़ी में दिलचप्स बात यह है की उर्दू भाषा में प्रकाशित इस पुस्तक की तस्वीरें बहुत कुछ बयां करती हैं। इसका अगला अंक हिंदी, मराठी व अन्य भाषाओं में भी जल्द ही आने वाली है। इस अवसर पर मोर्चा के जिला अध्यक्ष हुसेन पठाण भी मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *