Advertisement

आगामी 13 अगस्त को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। राज्य विधिक सेवा प्राधिकारण और प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह बोकारो जिला (Bokaro district) विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष के निर्देशानुसार आगामी 13 अगस्त को न्याय सदन, व्यवहार न्यायालय बोकारो एवं व्यवहार न्यायालय तेनुघाट में आभासी, ऑनलाइन मोड या हाइब्रिड मोड पर राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा।

राष्ट्रीय लोक अदालत में सुलहनीय आपराधिक मामले, पराक्रम विलेख की धारा 138 के मामले, बैंक ऋण के मामले, मोटर यान दुर्घटना से संबंधित मामले, दुर्घटना सूचना प्रतिवेदन एवं राज्य परिवहन विभाग से संबंधित मामले, वैवाहिक विवाद से संबंधित मामले, उत्पाद अधिनियम, विद्युत अधिनियम, आदि।

वन अधिनियम से संबंधित मामले, श्रमिक विवाद, भू अर्जन, बिजली, पानी बिल से संबंधित मामले, सेवा से संबंधित भुगतान, भत्ते और सेवा निवृत्त लाभ, राजस्व एवं अन्य दिवानी मामले, दाखिल खारिज, बंटवारा, किरायादारी, विशिष्ट अनुतोष अधिनियम, सूखाधिकार से संबंधित वाद तथा अन्य मामले को आपसी ताल मेल से त्वरित निःशुल्क निष्पादन किया जाएगा।

इस संबंध में अन्य जानकारी हेतु हेल्पलाइन नम्बर 06542-221003, या सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार बोकारो (मोबाइल क्रमांक-9431350936, Email ID :- disabokaro@gmail.com) एवं सचिव अनुमंडलीय विधिक सेवा समिति, बेरमो मुख्यालय तेनुघाट (मोबाइल क्रमांक-9650677040, Email ID:- sdisctenughat@gmail.com) जारी किया गया है। उक्त जानकारी 11 जुलाई को विधिक सेवा प्राधिकार बोकारो की सचिव निभा रंजन लकड़ा ने दी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *