Advertisement

बलकमक्का में सफल छात्रों के बीच प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन

विद्यार्थियों को शैक्षणिक किट प्रमाण पत्र मेडल देकर किया गया सम्मानित

धीरज शर्मा/विष्णुगढ़ (हजारीबाग)। विष्णुगढ़ प्रखंड के हद में खरकी पंचायत के बलकमक्का में स्थानीय रहिवासी रामप्रसाद महतो के आवास समीप बीते 10 जुलाई को प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह’ में इस वर्ष 10वीं और 12वीं की परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र -छात्राओं को सम्मानित किया गया।

जानकारी के अनुसार समारोह का आयोजन राम प्रसाद महतो ने अपने आवास में की। समारोह के मुख्य अतिथि पंचायत के मुखिया मुनिया देवी, पंचायत समिति सदस्य विनोद सोरेन ने संयुक्त रूप से की। आयोजक महतो ने शिक्षा पर जोर डालते हुए कहा कि बिना शिक्षा के विकास संभव नहीं है।

शिक्षा ही हमें अज्ञानता से ज्ञान की ओर ले जाता है, जिससे समाज में फैली दुष्टप्रवृत्तियां समाप्त होती है। लोग आत्मनिर्भर बनते हैं। पंसस विनोद सोरेन ने सफल छात्र छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि विद्यार्थी मेहनत और लगन से पढ़ाई करें।

अभी आप मेहनत करेंगे तो सफलता आपके हाथ में होगी। आप जिस क्षेत्र और जिस लाइन में जाना चाहते हैं, आपको उस ओर ध्यान एकत्रित करने की जरूरत है। आप मेहनत करें और अच्छे से अच्छे मुकाम हासिल करें। अपने माता पिता, गांव, शहर का नाम रोशन करे। समारोह में उपस्थित बुद्धिजीवियों ने भी अपनी बातों को बारी-बारी से रखा।

जिन बच्चों को समारोह में सम्मानित किया गया उनमें मनोज महतो, ममता कुमारी, धानो कुमारी, हेमंती कुमारी, उषा कुमारी, किशोर महतो, कार्तिक महतो, संदीप कुमार, सुजीत कुमार, कामेश्वर महतो, दौलत कुमार, जागेश्वर कुमार, दीपक कुमार आदि शामिल थे। प्रतिभागियों को मेडल तथा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *