Advertisement

आजमी ने किया कार्यालयों का उदघाटन

मुंबई। मानखुर्द -शिवाजी नगर विधानसभा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी के केंद्रीय कार्यालय का उदघाटन विधायक अबू आसिम आजमी ने किया। इसके बाद उन्होंने क्षेत्र की जनता की समस्याओं का जायजा लिया। इस दौरान आजमी ने वार्ड-134 के रफीक नगर में नगरसेविका शायरा फहद आजमी व वार्ड-137 में रोड नंबर-8 में नगरसेविका आयशा रफीक शेख के कार्यालय का उदघाटन आजमी ने किया।

विधायक अबू आसिम आजमी ने यहां नए शौचालय के निर्माण के लिए भूमिपूजन भी किया गया। आजमी ने वार्ड क्रमांक 141 के डॉ. जाकिर हुसैन नगर में जनसंपर्क कार्यालय का उदघाटन किया गया। इस दौरान आयोजित जनता दरबार में आजमी ने स्थानीय नागरिकों की समस्याएं सुनीं और बाद में मनपा और राशनिंग अधिकारी से बात कर उन्हें सुलझाने को कहा।

इस कार्यक्रम में तालुका अध्यक्ष ग्यासुद्दीन शेख, नगरसेविका रुखसाना सिद्दीकी, नगरसेविका आयशा रफीक शेख, नगरसेविका सायरा फहद आजमी, नगरसेवक इरफान खान, नगरसेवक अख्तर कुरैशी, अय्यूब शेकासन, हाजी कमाल खान, जुल्फिकार आजमी आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *