Advertisement

फूड प्वाइजनिंग से मृत बच्चियों के शोकाकुल परिजनों से मिली जिप सदस्या

प्रहरी संविधान/लातेहार (झारखंड)। लातेहार जिला के हद में चंदवा प्रखंड के कामता पंचायत की परसाही गांव में पिछले जून माह में पैकेट बंद मिक्चर व रिंग्स कुरकुरे खाने से अनिल गंझु की पुत्री निधि कुमारी (डेढ़ वर्ष) आराध्या कुमारी (4 वर्ष) की रांची स्थित रिम्स में ईलाज के दौरान मौत हो गई थी।

इस घटना के बाद चंदवा पश्चिमी जिला परिषद सदस्या सरोज देवी ने फूड प्वाइजनिंग से मृत बच्चियों के शोकाकुल परिजनों से बीते 9 जुलाई को मिलीं। उन्होंने घटना की जानकारी हासिल किया। बच्चियों की मौत पर दु:ख जताते हुए शोक व्यक्त किया। जिप सदस्या यहां गांव में हो रहे अषाढ़ी पूजा में भी भाग लिया।

इस अवसर पर जिप सदस्या सरोज देवी ने ग्रामीणों से गांव की समस्यायों के बारे में जानकारी ली। उन्हें समाधान का आश्वासन दिए। अषाढ़ी पूजा करा रहे स्थानीय ग्राम प्रधान सह पाहन पचु गंझु ने जिला परिषद सदस्य को बताया कि अषाढ़ में परंपरा अनुसार प्रकृति की पूजा करते हैं, ताकि वर्षा की कमी न हो।

पेड़ पौधे व खेती हरा भरा रहे। मौके पर झामुमो के केंद्रीय समिति सदस्य दीपू कुमार सिन्हा, कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि असगर खान, पंचायत समिति सदस्य अयुब खान, मुखिया नरेश भगत, सामाजिक कार्यकर्ता हेदायतुल्लाह अंसारी, आदि।

ग्राम प्रधान सह पाहन पूजेर पचु गंझु, पाहन पूजेर राजेन्द्र महली, मुन्ना गंझु, लालु गंझु, अनिल गंझु, महेंद्र गंझु, गोपी गंझु, मंटु गंझु, प्रदीप गंझु, परदेशी गंझु, बढ़न गंझु, चंद्रीका गंझु, अर्जुन गंझु, भुकन गंझु, जगेशर गंझु, बबलु गंझु, पिंटु गंझु, टेला गंझु सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण रहिवासी शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *