सिद्धार्थ पांडेय/जमशेदपुर (झारखंड)। पश्चिमी सिंहभूम जिला (West Singhbhum district) के हद में सत्संग बिहार बोकना बड़ाजामदा में 10 जुलाई को मासिक सत्संग का आयोजन गुआ के पूर्व वन क्षेत्र पदाधिकारी रेंजर कमलेश्वर प्रसाद सिन्हा की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम की अगुआई ऋत्विक अमरनाथ ठाकुर एवं पूर्व जिला पार्षद शंभू पासवान के द्वारा की गई।
आयोजित कार्यक्रम में सत्संग के साथ-साथ भजन-कीर्तन का आयोजन करते हुए श्रीश्री ठाकुर अनुकूल चंद्र को याद किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ऋत्विक अमरनाथ ठाकुर ने कहा कि वर्तमान परिवेश में मानव में मानवीय गुणों व अच्छे संस्कार का होना नितांत आवश्यक है।
बोकना सत्संग बिहार में मानवीय गुणों का संचार करने हेतु मासिक सत्संग किया जाता है। जिसमें सार्वजनिक रूप से रहिवासी श्रद्धालूओं को उपस्थित हो अपने चरित्र का निर्माण करना चाहिए।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए हुआ के पूर्व रेंजर कमलेश्वर प्रसाद सिन्हा ने कहा कि ठाकुर अनुकूल चंद्र जागृत शक्ति हैं, जो मानव के हर दु:ख को दूर कर आजीवन उसे संपन्नता व कष्ट मुक्त रखने की क्षमता रखते हैं। नोआमुंडी के शिवलाल लकडा ने कहा कि इस कलियुग में मानव को ठाकुर अनुकूल चंद्र के द्वारा बताए गए मार्ग का अनुसरण कर जीवन को सफल बनाना चाहिए।
कार्यक्रम मे बड़ाजामदा, नोआमुंडी, गुआ और रांची क्षेत्र के लगभग २०० श्रद्धालूगण ने अपनी सहभागिता दिखाई। कार्यक्रम मे दर्जनों लोगों ने दीक्षा लिया। अन्त में प्रसाद रूपी भंडारा का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से शिवलाल लकडा, सुबोध बड़ाइक, पूर्व रेंजर कमलेश प्रसाद सिन्हा, निरंजन मिश्रा, मनमोहन चौबे, राजेश लोहार, गोपाल नाग मुंडा, शशिकांत के साथ-साथ माताओं-बहनों में जयश्री तारा, सुनीता, अनीता, पूनम, रश्मिता, शैल सिन्हा, सुजाता सिंहा, प्रियंका, रजनी सिन्हा व अन्य कई उपस्थित थे।
![]()












Leave a Reply