Advertisement

समाज के लिए अनूठा वरदान हैं ब्लड मैन सलूजा-जेसी सोनिया कक्कड़

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। जेसीआई बोकारो जज्बा (JCI Bokaro Emotion) द्वारा बोकारो के ब्लड मैन हरबंस सिंह सलूजा को सम्मानित किया गया। जज्बा के अध्यक्षा जेसी सोनिया कक्कड़ द्वारा ब्लड मैन सलूजा के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें मोमेंटो एवं पौधा देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर अध्यक्षा कक्कड़ ने कहा कि ब्लड मैन हरबंस सिंह सलूजा रक्तदान के क्षेत्र में पिछले 14 वर्षों से लगातार नि:स्वार्थ सेवा कर रहे हैं। वे अबतक हजारों लोगों को जीवन दान दे चुके हैं। ब्लड मैन सलूजा हमारे समाज के लिए अनूठा वरदान हैं।

मौके पर ब्लड मैन सलूजा ने बताया कि उनके द्वारा विगत 14 वर्षों से हजारों रक्तदान शिविरों का आयोजन कर अभी तक कुल 11868 यूनिट रक्तदान कराया गया है। जिसे देखते हुए जेसीआई बोकारो जज्बा के द्वारा उन्हें सम्मानित किया गया।

सलूजा ने यह सम्मान बोकारो के उन सभी रक्तवीरों एवं रक्त वीरांगनाओं को समर्पित किया, जो उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर नि:स्वार्थ सेवा करते रहे हैं। साथ हीं उन्होंने जज्बा की अध्यक्षा जेसी सोनिया कक्कड़ का आभार व्यक्त किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *