Advertisement

जलापूर्ति योजना को लेकर रहिवासियों ने की बैठक

विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। गोमियां प्रखंड (Gomiyan block) के हद मे गंझूडीह में स्वांग जलापूर्ति योजना को लेकर रहिवासियों ने अहम बैठक की। बैठक में बड़ी संख्या में स्थानीय रहिवासियों ने शिरकत की।

जानकारी के अनुसार इन दिनों गोमियां क्षेत्र में पेयजल संकट से रहिवासी परेशान हैं। इस क्षेत्र का कोई भी ऐसा गांव नहीं जहां पानी को लेकर रहिवासियों में हाहाकार नहीं मचा है। इस समस्या समाधान को लेकर स्वांग के गंझूडीह गांव में 8 जुलाई को रहिवासियों की अहम बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता अभिमन्यु राम ने की। बैठक में वार्ड सदस्य तारा राम, गीता देवी सहित बड़ी संख्या में रहिवासी मौजूद थे।

इस अवसर पर अध्यक्षता कर रहे अभिमन्यु राम ने कहा कि स्वांग जलापूर्ति योजना को लेकर चर्चा हुई। आजादी के बाद स्वांग जलापूर्ति योजना से दलित बहुल गांव गंझूडीह और करमटिया गांव मे घर घर नल से पानी मिलेगी। अभी इस योजना से पानी सप्लाई का टेस्टिंग चल रहा है, लेकिन इस योजना को फेल करने में अगल बगल गांव के लोग लग गए हैं।

उनका कहना है कि स्वांग जलापूर्ति योजना के मैप के बाहर के लोगों को पानी का कनेक्शन देने की बात सामने आई है। यदि ऐसा हुआ तो इसका पुरजोर विरोध किया जाएगा। कुछ लोग नहीं चाहते कि दलित समाज की महिलाओं को भी घर पर पानी मिले।

इसलिए स्वांग जलापूर्ति योजना को बर्बाद करने के लिए जहां पहले से पानी का कनेक्शन है, वहां दूसरा कनेक्शन देने की साजिश रची जा रही है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में पेयजल आपूर्ति विभाग के मंत्री सहित अनुसूचित जाति आयोग को अवगत कराया जाएगा। मौके पर सुंदर लाल राम, नरेश, भरत, बालेश्वर राम, दशरथ, शम्भू, बासुदेव, सुभाष, राजू, प्रेम सहित अन्य उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *