Advertisement

जलाराम बाप्पा का 11वां वार्षिकोत्सव संपन्न

प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में फुसरो नगर परिषद क्षेत्र के करगली बाजार शिव नारायण मंदिर प्रांगण में श्री जलाराम बाप्पा का 11वां वार्षिक उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के दर्जनों गणमान्य सहित सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालू उपस्थित थे।

जानकारी के अनुसार श्री जलाराम बाप्पा के वार्षिक उत्सव के अवसर पर सुबह 9 बजे मंदिर में पूजा शुरू किया गया। यहां पुजारी ने मुख्य जजमान विपिन कानाबार एवं उनकी पत्नी मनीषा कानाबार को विधिवत पूजन अर्चन कराया। महेश कानाबार ने बताया कि मंदिर में विराजमान श्री जलाराम बप्पा, श्रीराम दरबार, श्रीराधा कृष्ण देव, श्रीशिव दरबार, श्रीअंबा माता जी तथा श्रीहनुमान जी की विधि पूर्वक पूजा की गई।

इसके बाद सामूहिक आरती, भजन एवं कीर्तन का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने दिन के 1 बजे से अन्नकूट एवं महाप्रसाद का ग्रहण किया।

मौके पर बेरमो के प्रसिद्ध समाजसेवी व् ट्रांसपोर्टर गिरीश भाई कोठारी सहित मनसुख कानाबार, धीरुभाई राठौर, अर्चना सिंह, देवेंद्र सिंह जाडेजा, आशुतोष कुमार सिंह, हरीश दोशी उर्फ राजू भाई, आदि।

विनोद गोयल, कृष्ण कुमार, दीपक कानाबार, भावेश ठक्कर, पिंकी कानाबार, लक्ष्मी बढेरा, संजय कानाबार, इंदिरा बढेरा, लता कानाबार, भूमि कानाबार, रंजन कानाबार, भावेश तन्ना, वीणा ठक्कर, सुनीता दोशी आदि मुख्य रूप से शामिल हुए।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *