Advertisement

डीएसओ ने किया खाद्यान्न गोदाम का निरीक्षण

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। जिला आपूर्ति पदाधिकारी (डीएसओ) मनीषा वत्स एवं विपणन पदाधिकारी बीएससिटी बिरेंद्र कुमार ने 7 जुलाई को जरीडीह प्रखंड के खाद्यान्न गोदाम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में डीएसओ वत्स ने गोदाम के आगत व निर्गत पंजी का क्रमवार मिलान किया। साथ हीं उन्होंने गोदाम में उपलब्ध स्टॉक की जांच की।

मौके पर उपस्थित सहायक गोदाम प्रबंधक (एजीएम) मनोज कुमार से जिला आपूर्ति पदाधिकारी मनीषा वत्स ने जरूरी जानकारी ली। यहां उन्होंने कहा कि खाद्यान्न उठाव एवं वितरण में किसी भी तरह की कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

उन्होंने ससमय खाद्यान्न का उठाव एवं वितरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उल्लेखनीय हो कि, बोकारो जिला प्रशासन द्वारा प्रतिमाह ससमय शत प्रतिशत लाभुको के बीच खाद्यान्न उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *