विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। मलेशिया में प्रोफ़ेसर रह चुके डॉ अजय किशोर रवि शिशु रोग विशेषज्ञ गोमिया में झारखंड स्वास्थ्य विभाग में दे रहे हैं अपनी सेवा।
इस संबंध में शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ रवि ने 7 जुलाई को विशेष जानकारी देते हुए कहा कि मलेशिया के मणिपाल मेडिकल कॉलेज में वे बतौर प्रोफेसर 6 वर्षों तक अपनी सेवा दी।
उन्होंने बताया कि मलेशिया जाने से पूर्व वे बिहार के गया स्थित अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज में विभागाध्यक्ष एवं शिशु रोग विशेषज्ञ थे। इसके उपरांत पटना मेडिकल कॉलेज में प्रोफेसर रहे है। इस दौरान वे इंडिया काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च आईसीएमआर मे वैज्ञानिक मनोनीत किए गए।
उन्होंने बताया कि वे मुख्य रूप से जापानी मस्तिष्क ज्वर डेंगू , मलेरिया, कालाजार एवं शिशु रोग के विशेषज्ञ हैं। वर्तमान में वे अपनी सेवा झारखंड सरकार मे यूनिसेफ की ओर से राज्य के 24 में से 12 जिले के सरकारी हॉस्पिटल में नवजात शिशु रूम विशेषज्ञ हैं। वे यहां डॉक्टरों को पढ़ाते हैं।
उनकी क्रियाकलाप की जांच करते हैं। वे सीधे तौर पर झारखंड सरकार (Jharkhand Government) के स्वास्थ्य सचिव को सारी जानकारी देते हैं। तत्काल गोमिया काली मंदिर किरण मार्केट में वे अपने निजी क्लीनिक में सेवा दे रहे हैं।
![]()












Leave a Reply