प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। बेरमो विधायक कुमार जयमंगल (Bermo MLA Kumar Jaimangal) उर्फ अनुप सिंह ने सरकारी विद्यालयों में फैली अव्यवस्था एवं भ्रष्टाचार को रोकने के लिए 7 जुलाई को बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में फुसरो नप क्षेत्र के आदर्श मध्य विद्यालय ढोरी का औचक निरीक्षण। विधायक ने प्रधानाचार्य से कर्मचारियों की उपस्थिति का रिकॉर्ड तथा विद्यालय में छात्रों की संख्या के रिकॉर्ड की जांच की।
इस दौरान विधायक ने बच्चों को मिड-डे मिल में दिए जाने वाले भोजन की भी जांच की। प्रधानाचार्य ने विधायक के समक्ष आ रही चुनौतियों की जानकारी दिया। कहा कि करगली वाशरी के समीप रहने वाले स्वर्गीय गोविंद सोरेन और स्वर्गीय सोनी सोरेन के पुत्र मिचिरा सोरेन क्लास 2 में मौसी के यहां रहकर पढ़ाई करता है।

विद्यालय ने गोद लेते हुए बच्चों की पढ़ाई का पूरा खर्च उठाएगा। विद्यायक ने कहा कि बच्चा को पढ़ाई मे किसी तरह का दिक्कत होगा तो हमारे घर में रहकर पढ़ेगा। उन्होंने उसे स्कूल ड्रेस पहनाया। यहां छात्रों ने स्वागत गान प्रस्तुत किया और विद्यालय की ओर से विधायक सिंह को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
बताते चलें कि उक्त विद्यालय में बाथरूम और पेशाब घर में कचरे का अंबार लगा था। जल्दी से मक्खी मच्छर पनपने से बीमारियों का भी खतरा रहता है।
टेबलेट के जरिए अब गरीब बच्चों को भी ऑनलाइन शिक्षा मिलेगी-विधायक
एक अन्य जानकारी के अनुसार विधायक सिंह के द्वारा अनुशंसा की गई बोकारो जिला के विभिन्न स्कूलों में टैबलेट से स्कूली बच्चों के लिए आधुनिक एवं ऑनलाइन शिक्षा के लिए अनुरोध किया गया था।
उसी क्रम में बेरमो प्रखंड के राजकीय मध्य विद्यालय ढोरी में 30 टैबलेट उपलब्ध कराकर विधायक ने फीता काटकर उद्घाटन किया। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि अब हमारे गरीब भाई-बहनों के बच्चों को भी ऑनलाइन शिक्षा मिलेगी।
मौके पर विद्यालय के प्राचार्य प्रमोद अग्रवाल, फुसरो नप चेयरमैन राकेश कुमार सिंह, उपाध्यक्ष छेदी नोनिया, स्थानीय वार्ड पार्षद श्रीकांत मिश्रा, कांग्रेसी नेता इमरान खान सहित शिक्षक अफरोज आलम, संयोजक सोनी खातून, कल्पना सोरेन, अर्जुन रविदास, इंदु देवी, सोनी देवी, रीता देवी आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।
![]()












Leave a Reply