Advertisement

महंगाई के नाम पर पंचायत सचिव वसूली में मशगुल

विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। गोमियां प्रखंड (Gomiyan block) के हद में होसिर पश्चिमी पंचायत के पंचायत सचिव द्वारा महंगाई के नाम पर अवैध वसूली करने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी ने जांच की बात कही है।

जानकारी के अनुसार उक्त होसिर पश्चिमी पंचायत के पंचायत सचिव सलीम अंसारी इन दिनों स्वास्थ्य खराब होने के कारण अपने बेटे को पंचायत का कार्य देखने के लिए लगा दिए हैं। यह कार्य वे बिना किसी विभागीय अधिकारी के आदेश के करवा रहे हैं।

बाप तो बाप बेटा का क्या कहने। वह पीएम आवास में जियो टेक करने के लिए वरीय अधिकारियों के नाम पर लाभुकों से अवैध वसूली करने में लगे हुए हैं। लाभुकों को जब यह बोला गया तो वह भी पैसा देने के लिए मजबूर हो गए।

इस संदर्भ में पंचायत सचिव सलीम अंसारी से पूछे जाने पर कहा कि सरकार हमें मात्र 25 से 30 हजार महीने में देती है। इतने में क्या होगा। कार्यस्थल पर जाने के लिए गाड़ी में पेट्रोल खर्च होता है। ऐसी अवस्था में लाभुकों से पैसा लेना पड़ता है।

वही इस संबंध में गोमियां के प्रखंड विकास पदाधिकारी कपिल कुमार से पूछे जाने पर कहा कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है। यह जांच का विषय है। उन्होंने कहा कि दोषी पाए जाने पर पंचायत सचिव के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *