Advertisement

सात दिवसीय रुद्र महायज्ञ परिक्रमा में उमड़ी भीड़

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में फुसरो नप के पटेल चौक स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर प्रांगण में नवनिर्मित शिव मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर सात दिवसीय श्रीरुद्र महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। यज्ञ के पांचवे दिन फुसरो-ढोरी सहित आसपास का वातावरण भक्तिमय हो गया।

जानकारी के अनुसार इस महायज्ञ में पुरूष और महिलाओं ने सामाजिक रूप से मानस पाठ किया। जिससे फुसरो-ढोरी सहित आसपास का वातावरण भक्तिमय हो गया। अयोध्या से मानस किंकरी मिथिलेश्वरी शास्त्री व उज्जैन से पघारे आचार्य संजय व्यास और प्रेम पांडेय ने प्रवचन के दौरान कहा कि मानव सेवा सबसे बड़ा धर्म है।

धर्म वक्ताओं ने कहा कि बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ संस्कार भी जरूरी है। कहा गया कि बच्चों का लालन पोषण सही ढंग से होना चाहिए।

परिक्रमा में शामिल यज्ञ समिति के संयोजक दिनेश सिंह ने बताया कि 5 जुलाई को भगवान का नगर भ्रमण और 6 जुलाई को मूर्ति अभिषेक, प्राण प्रतिष्ठा, हवन और रात्रि में भक्ति जागरण का आयोजन किया जायेगा।

उन्होंने बताया कि यज्ञ कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के अध्यक्ष जगदीश साव, सचिव उमेश वर्मा, कोषाध्यक्ष अर्जुन महतो, संयोजक मनोज कुमार सिंह, मुख्य यजमान बिमलेश कुमार सिंह आदि दिन-रात लगे हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *