Advertisement

मध्य विद्यालय में विद्यार्थियों के बीच परीक्षा रिजल्ट व पाठय पुस्तक का वितरण

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (पेटरवार)। पेटरवार प्रखंड (Peterwar Block) के हद में राजकीय मध्य विद्यालय अंगवाली में 4 जुलाई को वर्ग एक से सात तक के छात्र-छात्राओं को परीक्षा परिणाम कार्ड एवं पाठ्य पुस्तक का वितरण पंचायत प्रतिनिधियों के हाथों की गई।

बता दें कि, बीते जून माह में आयोजित परीक्षा पुस्तिका की जांच अंतर संकुल स्तर मायापुर में किया गया था। रिजल्ट व पाठ्य पुस्तक पाकर बच्चे काफी खुश हुए।

मौके पर स्थानीय मुखिया धर्मेंद्र कपरदार, उप मुखिया रियाज अहमद, प्रधानाध्यापक राधेकृष्ण रजवार, शिक्षक एलडी मुंडा, शिवचरण कपरदार, तारकेश्वर, यमुना कपरदार, दीपक, रितेश बर्मन, विद्यालय प्रबंध समिति के कपिलदेव कपरदार, गौरी देवी, उर्मिला देवी आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *