Advertisement

रैयत विस्थापित मोर्चा शाखाध्यक्ष ने अपने पदाधिकारियों को किया सम्मानित

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। रैयत विस्थापित मोर्चा जारंगडीह शाखा अध्यक्ष सचिव और अन्य ने मोर्चा के केंद्रीय महासचिव और उपाध्यक्ष को 4 जुलाई को उनके आवास पर जाकर बुके देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में मोर्चा के अन्य पदाधिकारी व् सदस्यगण उपस्थित थे।

इस संबंध में जानकारी देते हुए 4 जुलाई की संध्या रैयत विस्थापित मोर्चा के जारंगडीह शाखा अध्यक्ष मोहम्मद इस्लाम अंसारी ने बताया कि मोर्चा का एक प्रतिनिधिमंडल उनके नेतृत्व में रांची तथा पिपरवार जाकर मोर्चा के केंद्रीय महासचिव सैनाथ गंझु एवं उपाध्यक्ष इक़बाल अहमद अंसारी को सम्मानित किया।

उन्होंने बताया कि बीते दिनों लगातार तीन दिनों तक बोकारो जिला के हद में सीसीएल कथारा क्षेत्र के जारंगडीह आउटसोर्सिंग कंपनी द्वारा किए जा रहे कार्यो को लेकर चक्का जाम आंदोलन की सफलता एवं इसमें यूनियन के केंद्रीय महासचिव सैनाथ गंझू तथा केंद्रीय उपाध्यक्ष इकबाल अंसारी सहित झामुमो बोकारो जिलाध्यक्ष हीरा लाल मांझी, जिला उपाध्यक्ष भोलू खान आदि के सफल सहयोग से वे काफी उत्साहित हैं।

इसे लेकर 4 जुलाई को पिपरवार स्थित पंचवटी सभागार में बैठक के दौरान केंद्रीय उपाध्यक्ष शकील अंसारी तथा केंद्रीय महासचिव सैनाथ गंझू, जेपी महाराज आदि को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उनके साथ मोर्चा के जारंगडीह शाखा सचिव फैनीराम सोरेन, बेलाल अहमद, शाने रजा अहमद, अब्दुल रज्जाक, अब्दुल जब्बार, अयूब रिसालत हुसैन, पप्पू सिंह, मनोज टुडू, बहादुर मुर्मू आदि शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *