एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में बेरमो एवं गोमियां प्रखंड क्षेत्र में इन दिनों स्वयं सहायता समूह महालक्ष्मी आजीविका महिला सखी मंडल काफी सक्रिय है। सखी मंडल जगह जगह महिलाओं को जागरूक कर रही है। उक्त स्वयं सहायता समूह के प्रति स्थानीय महिलाओं का रुझान देखा जा रहा है।
इस संबंध में महालक्ष्मी आजीविका सखी मंडल के क्षेत्रीय समन्वयक दीपमाला देवी ने 4 जुलाई की संध्या एक भेंट ने बताया कि महिलाओ को जागरूक करने को लेकर उनके द्वारा अब तक कई प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जिसमें पर्यावरण संतुलन बनाए रखने तथा वृक्षारोपण के प्रति रहिवासियों को जगह जगह जागरूक करने का कार्य किया जा रहा है।
उनके इस जागरूकता कार्यक्रम में जारंगडीह के बाबू क्वाटर, 16 नंबर, मांझी टोला, असनापानी, अपर बंगला की महिलाएं, वार्ड सदस्य, आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका, जल सहिया, स्वास्थ्य विभाग की जीएनएम प्रमिला डांग का भरपूर सहयोग मिल रहा है।
उन्होंने बताया कि समूह द्वारा क्षेत्र में लगातार बढ़ रहे जल प्रदूषण, वायु प्रदूषण एवं ध्वनि प्रदूषण आदि के बारे में खासकर महिलाओं को जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि वे अब तक बाबू क्वाटर में 15 पेड़ लगवा चुकी हैं, जबकि उनका इस वर्ष का लक्ष्य क्षेत्र में एक सौरभ से अधिक पेड़ लगाना है।
इसके अलावा आगामी सितंबर माह में महिलाओं के साथ उनके बच्चों द्वारा जागरूकता हेतु साइकिल रैली निकालने की योजना है, जो जारंगडीह दक्षिणी पंचायत के हर मोहल्लों में निकाले जाएंगे। उन्होंने इसके माध्यम से लोगों को धुआं रहित सवारी पर विशेष ध्यान देने की बातें कही।
इससे पूर्व उनके द्वारा बीते 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस (World Environment Day) पर बाबू क्वाटर से तमाम महिलाओं के साथ 16 नंबर, असनापानी और अपर बंगला में 10 लोगों को जागरूक कर वृक्षारोपण कर वृक्षों को बचाने के लिए जागरूक भी किया गया।
इस मौके पर मीना देवी, मनवा देवी, सुमित्रा देवी, काजल वर्मा, नीला देवी, नंदिनी, रेशमा, प्रियंका देवी, गीता देवी, पिंकी देवी, रेखा देवी, कुंती देवी, सोनी देवी, पूनम देवी, उषा देवी सहित अन्य महिलाएं उपस्थित थी।
![]()












Leave a Reply