प्रहरी संवाददाता/जमशेदपुर (झारखंड)। पश्चिमी सिंहभूम जिला (West Singhbhum District) के हद में गुवा स्थित दयानंद एंगलो वेदिक (डीएवी) पब्लिक स्कूल में आयोजित समर कैंप का समापन संपन्न हो गया। आयोजित समर कैंप में बच्चों के बीच विभिन्न प्रकार के प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसके तहत बच्चों को प्रशिक्षण दिया गया।
आयोजित समर कैंप में संगीत विषय के तहत बच्चों को गायन, शारीरिक व्यायाम के तहत योग प्रशिक्षण, विभिन्न प्रकार के कलाकृतियों को बनाने हेतु चित्रांकन और अन्य विषयों का प्रशिक्षण दिया गया।
इस अवसर पर स्कूल के प्राचार्य डॉ मनोज कुमार ने बताया कि बच्चों को समर कैंप के माध्यम से शिक्षण और प्रशिक्षण देकर यहां पठन-पाठन के कार्यक्रमों को क्रियान्वित किया गया है। जिससे बच्चे भविष्य में अपने अनुभव एवं ज्ञान से भविष्य में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में उम्दा प्रदर्शन कर सकेंगे।
उन्होंने बताया के विधालय में बच्चो के उक्त समर कैंप के सफल समायोजन में बच्चों के साथ डीएवी गुवा के शिक्षक योगेंद्र त्रिपाठी, मोनिका मोहंता, आकांक्षा सिंह, भी लता रानी, अरविंद साहू व अन्य शिक्षक तथा शिक्षकेत्तर कर्मियों का अग्रणी योगदान रहा।
![]()












Leave a Reply