Advertisement

डॉ रविंद्र नाथ सिंह की मनाई गयी प्रथम पुण्यतिथि

पति के अधुरे सपनो को पुरा करने के लिए तत्पर्य हूँ-डॉ उषा सिंह

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। डॉक्टर रविंद्र उषा सिंह चैरिटेबल फाउंडेशन द्वारा 3 जुलाई को बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में अंगवाली स्थित विवाह मंडप के समीप राधेश्याम गौशाला में स्व डॉ रविंद्र नाथ सिंह की प्रथम पुण्यतिथि मनाई गयी। यहाँ डॉ सिंह की पत्नी सह फाउंडेशन (Foundation) के संस्थापक डॉ उषा सिंह (Dr Usha Singh) ने पूजा, हवन एवं शांति पाठ पंडितो के द्वारा कराया।

इस अवसर पर डॉ सिंह के परिजनो सहित अंगवाली के ग्रामीण रहिवासियों ने उनके तस्वीर पर फूल चढ़ाकर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। स्व डॉक्टर सिंह की याद में यहां के रहिवासियों को भोजन कराया गया। इसमें अंगवाली सहित आसपास क्षेत्रों के रहिवासी उपस्थित होकर भोजन किए।

मौके पर डॉ सिंह की पुत्री रोहिणी सिंह, दामाद विजय सिंह, पुत्री मिनाक्षी सिंह, नतनी वीरा सिंह, नाती यश वर्धन सिसोदिया, विराट सिंह, वधु डॉ रजनी सिंह, डॉ पुष्पा सिंह, शिप्रा सिंह, भगना नीरज सिंह, लवन्या सिंह, अभिराज सिंह, इशान सिंह, कृशिव राज सिंह, फाउंडेशन के सदस्य रंजन सिंह, डॉ अंकित गुप्ता सहित अंगवाली के मुखिया धमेंद्र कपरदार, पंसस बाँबी देवी, सचिन मिश्रा, विवेक मिश्रा, लक्ष्मण मिश्रा आदि गणमान्य मौजुद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *