विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। गोमियां प्रखंड (Gomiyan Block) के हद मे चलियाटांड के समीप मोटरसाइकिल से गिरकर दंपत्ति गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों का प्राथमिक उपचार स्वास्थ्य केंद्र गोमियां में किया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार 3 जून की संध्या करीब 7:30 बजे महुआटांड़ थाना क्षेत्र के गागंपुर रहिवासी 38 वर्षीय खिरोधर साव पेटरवार प्रखंड के खेतको गांव अपने रिश्तेदार के यहां गया था। लौटने के क्रम में पत्नी रेखा देवी साथ में थी।
घायल रेखा देवी ने बताया कि ललपनिया मुख्य मार्ग चलियाटांड के समीप साइकिल सवार को बचाने के क्रम में मोटरसाइकिल (Motorcycle) असंतुलित हो गई और पति पत्नी गाड़ी से गिर कर घायल हो गए। स्थानीय रहवासियों ने इसकी सूचना 108 एंबुलेंस को दी।
एंबुलेंस की मदद से घायलों को गोमिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्राथमिक उपचार के लिए लाया गया। रिश्तेदारों के अनुसार घायल खिरोधर साव हेलमेट पहने हुए था। अगर हेलमेट नहीं होती तो स्थिति गंभीर हो सकती थी। दोनों घायलों का इलाज उक्त अस्पताल में चल रहा है।
![]()












Leave a Reply