Advertisement

राजद नेताओं ने चास के नये थाना प्रभारी का किया स्वागत

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में चास थाना के नए थाना प्रभारी मोहम्मद रुस्तम को 3 जुलाई को राष्ट्रीय (National) जनता दल के बोकारो जिलाध्यक्ष बुद्ध नारायण यादव एवं अन्य नेताओं ने गुलदस्ता देकर स्वागत किया।

इस अवसर पर नये थाना प्रभारी रुस्तम ने कहा कि चास थाना क्षेत्र में शांति और अमन चैन कायम रहे यही सभी जनप्रतिनिधियों और समाजसेवी से सहयोग की अपेक्षा है। साथ हीं उन्होंने कहा कि थाना क्षेत्र में अपराध फैलाने वाले लोगों पर उनकी पैनी नज़र रहेगी। अवैध कारोबार को वे किसी हालत में नहीं चलने देंगे।

किसी भी मामले में दोषियों को बख्शा नही जाएगा। ज्ञात हो कि मो. रुस्तम इससे पूर्व बेरमो अंचल पुलिस निरीक्षक थे। थाना प्रभारी ने क्षेत्र के सभी जनप्रतिनिधि, समाजसेवी सहित तमाम गण्यमान्य जनों से मिल जुलकर क्षेत्र में अपराध को रोकने की बात कहीं।

थाना प्रभारी का स्वागत करने वालों में बोकारो राजद जिला जिलाध्यक्ष के अलावा प्रदेश महासचिव घनश्याम चौधरी, अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के महासचिव रामाकांत शाह, युवा राजद के प्रदेश महासचिव जितेंद्र नारायण यादव, आदि।

झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष प्रदीप यादव, युवा राजद जिलाध्यक्ष संतोष कुमार गिरी, मनोज यादव, प्रदीप चौरसिया, महानगर अध्यक्ष रामजीत यादव, कुंदन कुमार गुप्ता, भावेश सहनी, पार्षद सरोज यादव, मनीष राय आदि शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *