Advertisement

ED के रडार पर मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर संजय पांडेय

महज 3 दिन पहले हुए हैं रिटायर

प्रहरी संवाददाता/मुंबई। मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त संजय पांडेय पैन प्रवर्तन निदेशालय के रडार पर आ गए हैं। उन्हें ED ने को 5 जुलाई को तलब किया है। कयास लगाया जा रहा है कि मनी लांड्रिंग (Money laundering) मामले में जांच एजेंसी ने उन्हें समन भेजा है।

संजय पांडे को 5 जुलाई को एजेंसी के समक्ष पेश होने का निर्देश दिया गया है। संजय पांडेय को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (National Stock Exchange) को लोकेशन स्कैम के मामले में पूछताछ के लिए बुलाया गया था। संजय पांडे 30 जून को सेवानिवृत्त हुए हैं।

इससे पहले, संजय पांडे से मार्च में सीबीआई (CBI) ने पूछताछ की थी। सीबीआई ने उनसे करीब 6 घंटे तक सवाल जवाब किए थे। पूर्व पुलिस कमिश्नर से ये पूछताछ अनिल देशमुख से जुड़े 100 करोड़ रुपये की वसूली मामले में की गई थी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आई पी एस विवेक फलसनकर मुंबई के नये पुलिस आयुक्त पद की शपथ ली। महाराष्ट्र (Maharashtra) से आई पी एस विवेक फनसलकर मुंबई के नये पुलिस आयुक्त बने हैं।पूर्व पुलिस आयुक्त परमवीर सिंह ने इस मामले में कई आरोप लगाए थे।

सीबीआई ने सौ करोड़ की वसूली केस में अनिल देशमुख के खिलाफ कथित तौर पर आपराधिक साजिश से संबंधित आईपीसी (IPC) की धाराओं और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा के तहत मामला दर्ज किया है।

मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमवीर सिंह ने आरोप लगाया था कि देशमुख ने एंटीलिया मामले में बर्खास्त मुंबई पुलिस अधिकारी सचिन वाजे से कथित तौर पर 100 करोड़ से अधिक की उगाही करने के लिए कहा था।

महाराष्ट्र सरकार ने मार्च 2022 में महाराष्ट्र के पूर्व कार्यवाहक पुलिस महानिदेशक संजय पांडे को मुंबई का नया पुलिस आयुक्त नियुक्त किया था। उन्होंने हेमंत नागराले की जगह ली थी, जिन्हें 2021 परमबीर सिंह को पद से हटाए जाने के बाद मुंबई का पुलिस प्रमुख बनाया गया था। नागराले को प्रबंध निदेशक के तौर पर महाराष्ट्र राज्य सुरक्षा निगम में स्थानांतरित कर दिया गया था।

गौरतलब है कि मुंबई में पुलिस कमिश्नर का पद पिछले कुछ वर्षों में काफी सुर्खियों में रहा है। 100 करोड़ रुपये के वसूली केस और मुंबई पुलिस के बर्खास्त पुलिस इंस्पेक्टर सचिन वाजे के मामले के बाद पुलिस आयुक्त को लेकर तमाम चुनौतियों से जूझना पड़ा है। मुंबई पुलिस में आईपीएस रश्मि शुक्ला से जुड़े फोन टैप कांड ने भी काफी भूचाल मचाया था। उन्हें इस मामले में जांच का सामना करना पड़ रहा है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *