Advertisement

पर्यावरण वन रक्षा समिति उपाध्यक्ष ने जान जोखिम में डालकर बचायी कोबरा की जान

धीरज शर्मा/विष्णुगढ़ (हजारीबाग)। इंसान कभी कभी ऐसा कारनामा कर जाता है जिसकी मिशाल लोग देते नहीं थकते हैं। ऐसा हीं एक कारनामा पर्यावरण एवं वन रक्षा समिति बनासो एवं चानो के उपाध्यक्ष सुरेश राम ने कर दिखाया। उन्होंने तीस फिट गहरे कुआँ में गिरे साँपो का राजा कोबरा को बचाया है।

जानकारी के अनुसार 2 जुलाई को विष्णुगढ़ प्रखंड के हद में बनासो चौक निवासी नीतीश कुमार ने मोबाइल के माध्यम से वन रक्षा समिति बनासो एवं चानो के उपाध्यक्ष सुरेश राम को सूचना दिया कि बनासो में सोनू कुमार के घर कुंआँ में तीस फिट गहराई में गेहुवन सांप (कोबरा) गिर गया है।

आप जल्दी आकर किसी तरह से सांप की जान बचा लीजिए। सूचना के बाद सुरेश राम ने अपने सहयोगी रवि कुमार रविदास को लेकर उक्त स्थल पहुंचकर काफी मशक्क़त और सावधानी से रेस्क्यू कर कुंवा से कोबरा सांप को बाहर निकल कर घने जंगल में ले जाकर छोड़ दिया।

सुरेश राम बताते हैं कि आज तक दर्जनों वन्य जीव पकड़ कर वे जंगलों में छोड़ चुके हैं। लुप्त हो रहे दर्जनों वन्य जीवों को बचाने में अबतक वे सफल रहे हैं। राम ने बताया कि चार दिन पूर्व एक दैनिक अखबार के स्थानीय संवाददाता ललित मिश्रा द्वारा सूचना दिया गया था कि बनासो सब स्टेशन मिस्त्री का डेरा में गेहुवन सांप (कोबरा) घुस गया है।

वहां पहुंचे तो सच में गेहुवन सांप (कोबरा) था। साइड में बहुत बड़ा बड़ा लोहा था। बहुत गंदा झाड़ी वगैरा था, इसीलिए उसको रेस्क्यू नही किया। उन्होंने रहिवासियों से आग्रह किया कि घर के अगल बगल में साफ रखना चाहिए।

रात में शौच के लिए निकलते समय उचित रौशनी तथा पैर में जूता चप्पल पहन कर ही निकलना चाहिए, क्योंकि इस समय बरसात आते ही अनेको तरह के जहरीले जीव जंतु बाहर आते हैं। अपने आहार के लिए। जिसे हम सब चाहकर भी नहीं मार सकते हैं। क्योंकि ऐसे जीव जंतु पर्यावरण के दृष्टि से धरती की शोभा है। हम सब का कर्तव्य बनता है कि उसकी रक्षा करे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *