प्रहरी संवाददाता/कसमार (बोकारो)। बोकारो शहर (Bokaro City) के सेक्टर चार जी स्थित काली मंदिर प्रांगण में न्यायप्रिय देव शनि महाराज की मूर्ति स्थापित की गई।
जिसमे मुख्य अतिथि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के अनुज बसंत सोरेन एवं उनकी धर्मपत्नी द्वारा उद्घघाटन किया गया। शनि महाराज की मूर्ति एक जुलाई को स्थापित किया गया दूसरे दिन 2 जुलाई को प्राण प्रतिष्ठा विधिवत किया जाएगा। इसके उपरांत महाभोग का वितरण किया जाएगा।
जानकारी के अनुसार यहां शनि महाराज के मूर्ति स्थापित करने से पहले बनारस के विद्वान पंडित के द्वारा भूमि पूजन उपरांत विधिवत पूजा, मन्त्रोंच्चारण कर शनि महाराज की मूर्ति स्थापित की गई, जिसमें सैकड़ो की संख्या में भक्तगण उपस्थित थे।
शनि महाराज के मूर्ति स्थापित होने से भक्तजनों में खुशी का माहौल चरम पर देखा गया। भक्तगण काफी खुश है। मूर्ति स्थापित करने में स्वरूप शेखर पांडेय सहित राकेश सिंह, प्रभात, विभाकर, प्रभाकर, सुमन, शशि, शिव दयाल, भूषण आदि समाजसेवियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
![]()












Leave a Reply