सिद्धार्थ पांडेय/जमशेदपुर (झारखंड)। दो वर्षो के लंबी अंतराल के बाद एक जुलाई को पश्चिमी सिंहभूम जिला के हद में गुवा स्थित गुंडीचा रथयात्रा महापर्व हरसोल्लास से मनाया गया।
कोरोना माहामारी को लेकर लगी दिशा-निर्देश में मिली छूट के बाद भगवान जगन्नाथ के जयकारा से लौह नगरी गुंजायमान रहा। जगन्नाथ मंदिर में सुबह से ही पूजा करने के लिए श्रद्धालुओ का जमावड़ा लगा रहा। उसके बाद मंदिर में महाभोग प्रसाद वितरण किया गया।
जस अवसर पर गुवा सेल के मुख्य महाप्रबंधक बिपिन कुमार गिरी ने मुख्य सेवक के रूप में रथ के चारो ओर झाड़ू लगाकर छेरा पोंहरा का रस्म अदा किया। जिसके बाद सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने रथ को रस्सा से खींचते हुए मौसी बाड़ी विवेक नगर दुर्गा मंडप तक पहुंचाया।
रथ में विराजमान चतुर्धामुरत प्रभु जगन्नाथ, बलभद्र, देवी सुभद्रा एवं सुदर्शन के दर्शन के लिए भक्तों का जनसैलाब टूट पड़ा। श्रद्धालू भजन कीर्तन का आनंद लेते नजर आए। यहां मुख्य महाप्रबंधक गिरी ने कहा कि प्रभु की भक्ति में शक्ति है। सबो को पूरी श्रद्धा एवं सम्मान के साथ प्रभु जगन्नाथ की भक्ति करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कलयुग में मानव के हर संकट को हरने एवं सुख -समृद्धि प्रदान करने वाले प्रभु जगन्नाथ की महिमा का अंत नहीं है।

ज्ञात हो कि भगवान जगन्नाथ मौसी बाड़ी में एक सप्ताह रहेंगे तथा आगामी 9 जुलाई को वापस अपने घर जगन्नाथ मंदिर लौटेंगे। इस दौरान भगवान जगन्नाथ, बहन सुभद्रा एवं भाई बलभद्र की पूजा अर्चना के बाद महाभोग लगातार एक सप्ताह तक वितरण की जाएगी।
उक्त अवसर पर श्रद्धालू रहिवासी की सुरक्षा के लिए किरीबुरू इंस्पेक्टर वीरेंद्र एक्का, गुवा थाना प्रभारी अनिल कुमार यादव के अगुवाई में पुलिस प्रशासन द्वारा चाक चौबंध व्यवस्ता देखने को मिली।
![]()












Leave a Reply