Advertisement

आठ सौ किलो अवैध कोयला जब्त

बोकारो थर्मल। बोकारो जिला पुलिस अधीक्षक के. कार्तिक के निर्देश पर बोकारो थर्मल पुलिस ने आरमो में कोयला तस्करों के खिलाफ छापामारी अभियान चलाया। बोकारो थर्मल थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर परमेश्वर लियांगी के नेतृत्व में कोयला तस्करो के खिलाफ चलाये गए छापामारी अभियान में पुलिस ने लगभग आठ सौ किलो अवैध कोयला सहित तीन मोटरसाइकिल को जब्त किये।

इसके अलावा इस अवैध धंधे में संलिप्त बिसुंगड़ थाना क्षेत्र के चानो गांव निवासी मो. मुख्तार अंसारी एवं बिसुंगड़ के ही बाराइच गांव निवासी काली साव को गिरफ्तार करने में भी सफलता पाई। थाना प्रभारी श्री लियांगी ने बताया कि पुलिस के वरीय अधिकारियों के निर्देश एवं गुप्ता सूचना के आधार पर आरमो के लुकुबाद मुख्य सड़क में छापामारी अभियान चलाई गई जिसमें पुलिस को यह सफलता मिली।

उन्होंने कहे कि वे अपने क्षेत्र में कोयला, लोहा सहित कोई भी अवैध कारोबार चलने नही देंगे। इसके लिए उन्होंने ग्रामीणों से सहयोग की भी अपील की। इस अभियान में थाना प्रभारी के अलावे एसआई कमलेश सिंह, प्रेम मोहन झा, अजित दूबे सहित पुलिस बल के जवान शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *