Advertisement

बीस सूत्री प्रखंड अध्यक्ष का बीडीओ ने किया स्वागत

प्रहरी संवाददाता/बोकारो। बीस सूत्री कार्यान्वयन समिति के प्रखंड अध्यक्ष बनने के बाद प्रमोद कुमार सिंह (After becoming President Pramod kumar singh) 19 जनवरी को पहली बार प्रखंड मुख्यालय पहुंचे। जहां अपने कार्यालय कक्ष में बेरमो के प्रखंड विकास पदाधिकारी मधु कुमारी ने उन्हें पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया।

जानकारी के अनुसार दोनों के बीच प्रखंड क्षेत्र में विकास योजनाओं, सरकार (Government) आपके द्वार में लिए गए आवेदन पर सम्पादित किए गए कार्यो को लेकर विस्तार से चर्चा किया गया। साथ ही साथ समिति (Committee) के नवमनोनीत सदस्यों के साथ परिचयात्मक बैठक आगामी 21 जनवरी को 12 बजे प्रखंड कार्यालय में करने पर सहमति बनी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *