Advertisement

अखिल भारत हिंदू महासभा द्वारा किया गया हनुमान आरती का आयोजन

धीरज शर्मा/विष्णुगढ़ (हजारीबाग)। अखिल भारत हिन्दु महासभा के के सौजन्य से 18 को विष्णुगढ़ प्रखंड (Vishnu garh block) के हद में बौलियागंज स्थित चैती दुर्गा मंदिर के समीप हनुमान मंदिर में आरती का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण श्रद्धालुगण आरती में भाग लिया।

मौक़े पर उपस्थित (Present) अखिल भारत हिंदू महासभा के विष्णुगढ़ प्रखंड प्रमुख भास्कर दुबे ने कहा कि श्रीहनुमान की आरती का आयोजन हर मंगलवार को प्रखंड के भिन्न-भिन्न हनुमान मंदिरों में प्रखंड की मंगल कामना और समाज में धर्म के संरक्षण के प्रति जागरूकता हेतु किया जा रहा है।

आज की आरती का आयोजन अखिल भारत हिंदू महासभा विष्णुगढ़ प्रखंड कमिटी के सक्रिय सदस्य बबलू गुप्ता के तरफ़ से किया गया। जबकि श्रीहनुमान आरती पंडित दीपक पांडेय द्वारा संपन्न कराया गया।

आरती में मुख्य रूप से भास्कर दुबे, बबलु गुप्ता, चिंतामण पटेल, राजन राज, विष्णु कुमार, शुभम कुमार, दीपक पांडेय, प्रवीण पांडेय, बंटी कुमार, अंकित, अमन पांडेय, सूर्यकांत मिश्रा, विशाल, पप्पू आदि भक्तगण उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *