प्रहरी संवाददाता/रांची (झारखंड)। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री व् वर्तमान मुख्यमंत्री के पिता झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन (JMM supremo shibu soren) उर्फ गुरूजी कोरोना संक्रमित बताये जा रहे हैं। इससे पहले भी वे वर्ष 2020 में कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गए थे। हालांकि आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं हो पाया है।
जानकारी के अनुसार झारखंड (Jharkhand) में कोरोना का कहर जारी है। कोरोना संक्रमण का आंकड़ा नित नए रिकॉर्ड बनाने में लगा है। बताया जाता है कि राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री (Chief minister) और जेएमएम सुप्रीमो शिबू सोरेन भी कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं।
उन्होंने खुद को आइसोलेशन में कर लिया है। उनके समर्थक उनके शीघ्र स्वस्थ होने के लिए दुआ कर रहे हैं। बताया जाता है कि मुख्यमंत्री आवास में कोरोना बम फूटा है। बीते 15 जनवरी को लिए गए 61 सैंपल में से 28 पॉजिटिव पाए गये हैं। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।
जानकारी के अनुसार तबीयत बिगड़ने पर बीते 14 जनवरी को राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन का मुख्यमंत्री आवास पर सैंपल लिया गया था। उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके बाद उन्होंने खुद को क्वारंटाइन कर लिया है।
इसे लेकर बीते 15 जनवरी को चिकित्सकों की देखरेख में वे अपने आवास में ही थे। गुरूजी शिबू सोरेन के साथ छह अन्य लोग भी संक्रमित पाए गए हैं। सबको आइसोलेशन में भेज दिया गया है। झारखंड के आदिवासी समुदाय और राजनीतिक जगत में गुरुजी के नाम से मशहूर राज्यसभा सांसद शिबू सोरेने को दूसरी बार कोरोना हुआ है।
इससे पूर्व 22 अगस्त 2020 को भी गुरुजी संक्रमित हो गए थे। तब उनकी स्थिति क्रिटिकल होने से उन्हें स्पेशल ट्रेन से गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में ले जाकर भर्ती कराया गया था। करीब एक महीने तक इलाज के बाद स्वस्थ होने पर झामुमो सुप्रीमो डिस्चार्ज होकर घर लौटे थे। तब उनकी पत्नी रूपी सोरेन भी संक्रमित हुई थीं।
झारखंड में संक्रमितों की संख्या इन दिनों तेजी से बढ़ रहा है। बीते 14 जनवरी को झारखंड में कोरोना के 3749 नए केस मिले थे। केवल राजधानी रांची में संक्रमितों की संख्या एक हजार पार कर गई थी। इस दिन यहां 1355 नए केस मिले थे, जबकि 13 जनवरी को झारखंड में कोरोना के करीब 4 हजार केस मिले थे।
ज्ञात हो कि पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का अधिकारिक आवास मोराबादी में है, जहां अभी रिनोवेशन का काम चल रहा है। इसलिए पिछले कुछ महीनों से पूर्व मुख्यमंत्री और झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन अपने बेटे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आवास पर ही रह रहे हैं। बीते 14 जनवरी को शिबू सोरेन के साथ सात अन्य लोगों का सैंपल कोरोना जांच के लिए लिया गया था।
इनमें शिबू सोरेन के साथ छह अन्य सैंपल में कोरोना का संक्रमण मिला। विस्वस्त सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते 15 जनवरी को भी मुख्यमंत्री आवास से 61 लोगों का सैंपल कोरोना टेस्ट के लिए लिया गया था, जिसमें 28 सैंपल में कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई है। हालांकि विभागीय स्तर पर कोई जानकारी नहीं दी गई है।
217 total views, 1 views today