एन.के.सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में करगली बाजार स्थित नेता जी सुभाष सेवा संघ के प्रधान कार्यालय में 16 जनवरी को बैठक का आयोजन किया गया। अध्यक्षता कुमार बलराम सिंह ने की।
बैठक (Meeting) में सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी आगामी 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती सादगी के साथ मनाया जाएगा।
कोरोना को देखते हुए संघ का 12वां स्थापना दिवस समारोह को स्थगित करने की बात कही गई। इसके अलावा आगामी 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस (Republic day) के अवसर पर रक्त दान शिविर का आयोजन किया जायेगा।
संघ के संस्थापक आशुतोष कुमार सिंह ने कहा कि इस अवसर पर क्षेत्र के प्रशासनिक अधिकारी सहित सीसीएल (CCL) के अधिकारी और समाजसेवी उपस्थित होंगे।
मौके पर सचिव अनिल मरांडी, कोषाध्यक्ष सुनील कुमार सहित मुन्ना कुमार, महेश कनावार, मुकेश शर्मा, मोहम्मद सिराजुद्दीन, मोहम्मद जमील अंसारी, सिल्टू बनर्जी, जितेंद्र महतो, सुमन देवी, लालटू बनर्जी, महादेव सोरेन, आनंद सोरेन, जितेंद्र ठाकुर आदि उपस्थित थे।
![]()












Leave a Reply