एस.पी.सक्सेना/बोकारो। प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह (Congress President Pramod Kumar Singh) को बेरमो प्रखंड 20 सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति का अध्यक्ष बनाए जाने पर 16 जनवरी को प्रखंड (Block) के कई जगहों पर कांग्रेसजनों ने स्वागत किया।
जानकारी के अनुसार कथारा स्थित कांग्रेस कार्यालय से कार्यकर्ताओं ने विशाल जुलूस निकालकर कथारा शिव मंदिर तक पद यात्रा करते हुए पहुंची। जहां कार्यकर्ताओं ने अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह का भव्य स्वागत किया।
इससे पूर्व सिंह ने कथारा कोलियरी ऑफिस के समीप स्थित संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उसके पश्चात जारंगडीह में शहीद-ए-आज़म भगत सिंह के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। जहां कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया।

यहां से जुलूस जरीडीह मोड़ पहुंची, जहां कार्यकर्ताओं ने अध्यक्ष का स्वागत किया। यहां उन्होंने परमवीर चक्र विजेता शहीद अब्दुल हामिद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। यहां से करगली चौक पहुंचकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर उन्होंने मालार्पण किया।
उसके बाद कार्यकर्ता का जुलूस बेरमो विधायक कुमार जयमंगल (अनुप सिंह) के स्टाफ क्वार्टर ढोरी स्थित आवास पर पहुंचा। विधायक कुमार जयमंगल तथा झारखंड मुक्ति मोर्चा (Jharkhand Mukti Morcha) के बोकारो जिलाध्यक्ष हीरालाल मांझी ने संयुक्त रूप से 20 सूत्री अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह, उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार चांडक एवं सदस्यों का स्वागत किया।
20 सूत्री समिति के अध्यक्ष एवं सदस्यों ने विधायक एवं जिलाध्यक्ष हीरालाल मांझी को पुष्प गुच्छ एवं अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। एक अन्य जानकारी के अनुसार बोकारो थर्मल सप्लाई मजदूरों ने भी ग्रेच्युटी लागू होने पर सिंह का स्वागत किया।
इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विधायक कुमार जयमंगल ने कहा कि सीमित स्थान में कार्यकर्ताओं को चुनना बहुत कठिन कार्य है। जिन्हें मनोनीत किया गया है, इसका मतलब यह नहीं कि बाकी लोग उसके काबिल नहीं थे। उन्होंने कहा कि शीर्ष नेतृत्व के निर्णय को हम सभी को सम्मान करना चाहिए।
किसी भी दृष्टिकोण से किसी भी साथी को स्वयं को उपेक्षित नहीं महसूस करना चाहिए। विधायक ने गठबंधन सरकार के मुखिया राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रति आभार व्यक्त किया। साथ हीं कहा कि काफी सूझबूझ के साथ 20 सूत्री समिति का गठन किया गया है।
गठबंधन धर्म का पालन कैसे किया जाता है इसका जीता जागता उदाहरण झारखंड के मुख्यमंत्री है। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर के प्रति भी अपना आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बहुत सिद्दत के साथ उन्होंने 20 सूत्री समिति का गठन कर धरातल पर उतारने का काम किया है।
यह कोई आसान कार्य नहीं था। फिर भी कार्यकर्ताओं को सम्मान देने का काम प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष ने किया है। उन्होंने समिति के सदस्यों से कहा कि सरकार की योजनाओं को धरातल पर उतारने की जवाबदेही आप लोगो के कंधो पर है।
जेएमएम के बोकारो जिलाध्यक्ष हीरालाल मांझी ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि वर्षों से अपेक्षित 20 सूत्री समिति आखिरकार धरातल पर उतर गई। उन्होंने कहा कि राज्य के मुखिया हेमंत सोरेन की सरकार गरीबों के लिए समर्पित है। जिस सूझबूझ के साथ मुख्यमंत्री गठबंधन की सरकार चला रहे है।

यह काबिले तारीफ है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि समिति में स्थान देना शीर्ष नेतृत्व का काम है। जो निर्णय पार्टी करती है, उसे सम्मान दिया जाना चाहिए। उन्होंने समिति के नव मनोनित सदस्यों से बेहतर कार्य करने तथा जनता को राहत पहुंचाने का काम करने की अपील की।
मौके पर बेरमो प्रखंड 20 सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह, उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार चांडक, सदस्य मो.आबिद हुसैन, तपन बनर्जी, मनोज सिंह, कृष्णा साव, गोमिया प्रखंड के 20 सूत्री सदस्य राम किशुन रविदास, पंकज पांडेय उर्फ टिलू पांडेय, नगर परिषद फुसरो अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह, उपाध्यक्ष छेदी नोनिया, श्रमिक नेता अंजनी त्रिपाठी, अजय कुमार सिंह, बाबू लाल गिरि, सदन सिंह, रिंकु सिंह, इस्लाम अंसारी, विजय पटेल, आदि।
उत्तम सिंह, नारायण शर्मा, सचिन्द्र सिंह, रसीद मंजर, सुनील सिंह, संतन सिंह, रिंकु निषाद, सनत कुमार, लखन रजवार, मो.खालिद, अशोक अग्रवाल, बिनोद साहू, राकेश मालाकार, गुलाम मुस्तफा, मिथिलेश तिवारी, विजय दास, राजेश गिरि, अजंता सामद, पम्मी सिंह, गीता देवी सहित सैकड़ों महागठबंधन के साथीगण मौजूद थे।
![]()












Leave a Reply