Advertisement

सेवा भारती द्वारा जरूरतमंदों के बीच गर्म एवं अन्य वस्त्रों का वितरण

एस.पी.सक्सेना/बोकारो। सेवा भारती बोकारो महानगर के तत्वावधान में 15 जनवरी की दोपहर 2 बजे महानगर के सेक्टर-9 बसंती मोड़ के समीप बद्री कॉलोनी (Badri colony) में आँगनबाड़ी केन्द्र पर शीतकाल में ठंढ से बचाव हेतु निर्धन, असहाय एवं जरूरतमंदों के लिए स्वेटर, शाल, टोपी, सलवार सूट, जीन्स, टी – शर्ट, टॉप्स, फ्रॉक एवं अन्य वस्त्रों का वितरण किया गया।

वस्त्र वितरण कार्यक्रम (Program) का उद्घघाटन मुख्य अतिथि विवेकानंद स्मारक केन्द्र के प्रचारक राम भरोसे गिरि (गुरुजी) एवं सेवा भारती के बोकारो महानगर सचिव राम वचन सिंह द्वारा मंत्रोच्चार के बीच संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया।

इस अवसर पर राम वचन सिंह ने आये हुए सभी अतिथिओं का स्वागत करते हुए परिचय कराया। साथ ही सेवा भारती द्वारा किये जा रहे सेवा कार्य एवं क्रिया-कलापों का संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत किया।

यहां मुख्य अतिथि राम भरोसे गिरि ने अपने उद्‌गार व्यक्त करते हुए सेवा भारती द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य एवं स्वावलम्बन के क्षेत्र में किये जा रहे उल्लेखनीय कार्यों की सराहना की। साथ हीं कहा कि स्वामी विवेकानन्द द्वारा बताये मार्ग पर चलते हुए ” नर सेवा – नारायण- सेवा ” अपनाना चाहिए, जिससे समाज में समरसता का वातावरण तैयार हो सके।

समाज के प्रबुद्ध नागरिकों एवं सेवाभावी बन्धु, भगिनियों को इस कार्य में सहयोग करना चाहिए। मौके पर महिलाओं को साड़ी, शाल, लड़कियों को सलवार – समीज, जीन्स – टॉप्स, साथ ही प्रह्लाद बाल संस्कार केन्द्र, महाराणा प्रताप बाल संस्कार केन्द्र एवं आसपास के 80 से अधिक गरीब बच्चों को गर्म वस्त्र, स्कूल ड्रेस एवं अन्य वस्त्र प्रदान किया गया।

संस्था के सचिव (Secretary) राम वचन सिंह ने कहा कि यह पुनीत कार्य समाज के सहयोग से प्रति वर्ष सम्पन्न होता रहा है। आगे इसी प्रकार का कार्यक्रम रानी पोखर में करने की योजना है।
उपरोक्त वस्त्र वितरण श्री अय्यप्पा पब्लिक स्कूल सेक्टर-5 के सौजन्य से सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम को सफल बनाने में सेवा भारती के शिवशंकर प्रसाद, मीना देवी, कृष्णा कुमार, त्रिभुवन सिंह, शुभावती देवी, रेखा देवी, अभिमन्यु कुमार, मधु कुमारी, रीमा कुमारी, नमिता देवी, रानी कुमारी, अनामिका कुमारी एवं अन्य कार्यकर्ताओं का पूर्ण सहयोग रहा। धन्यवाद ज्ञापन शिवशंकर प्रसाद ने किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *