महापुरुषों की जयंती समाज के लिए प्रेरणा स्रोत-अजय
एस.पी.सक्सेना/बोकारो। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री व केंद्रीय उद्योग मंत्री मजदूरों के हृदय सम्राट पंडित बिंदेश्वरी दुबे की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर श्रमिक नेता (Labour Leader) राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ कथारा क्षेत्र के अध्यक्ष व विधायक प्रतिनिधि अजय कुमार सिंह ने कहा कि महापुरुषों की जयंती से समाज हमेशा सीख लेती है। मनुष्य द्वारा किया गया कार्य यादगार के रूप में अजर अमर है।
उन्होंने कहा कि पंडित बिंदेश्वरी दुबे कोयला उद्योग के मजदूरों के बीच अपनी गहरी छाप छोड़ गए। आज देश के कोयला मजदूर को मिल रहे सुख सुविधा और उनके अधिकार पंडित बिंदेश्वरी दुबे की देन है।
पंडित बिंदेश्वरी दुबे ने बेरमो कोयलांचल को राज्य (State) ही नहीं देश के मानस पटल पर ले गए थे। मजदूरों के हित में हमेशा प्रबंधन को लोहा मनवाने का कार्य दुबे जी ने अपने जीवन काल में किया।
सिंह ने कहा कि दुबे जी (Dubey ji) ने अपना उत्तराधिकारी के रूप में राजेंद् बाबू को चुना जो राजेंद्र बाबू मजदूरों के रहनुमा साबित हुए। महापुरुषों द्वारा समाज प्रेरणा लेकर अच्छे कार्य के लिए प्रेरित होती है।
उन्होंने कहा कि इंटक हमेशा मजदूरों के हित और अधिकार की रक्षा की है। आज पंडित बिंदेश्वरी दुबे हम सबों के बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी कीर्ति अमर है। कोयला मजदूर के हृदय में दुबे जी हमेशा बसते हैं। यह उनके द्वारा किए गए कार्य और विशेषता को दर्शाता है।
उन्होंने कहा कि मर कर व्यक्ति अमर हो यह इंसान की विशेषता को दर्शाता है। महापुरुषों को जयंती पर याद करना कर्तव्य निष्ठा का द्योतक है। इस अवसर पर गरीबों के बीच सेवा भाव को लेकर कंबल का वितरण किया गया।
मौके पर मुख्य रूप से वेदव्यास चौबे, सीएस प्रसाद, मंसूर खान, शिबू यादव, रवि कुमार, विजय यादव, राकेश कुमार, अमनदीप सिंह, कमल कांत सिंह, देवाशीष आस, सुजीत मिश्रा, संतोष सिन्हा, नसीम अख्तर, शमीम अहमद, पिंटू राय सहित अन्य शामिल थे।
![]()












Leave a Reply