Advertisement

इनौस जिला कमिटी की बैठक में लिया गया आंदोलन का निर्णय

आगामी 17 जनवरी को गंगापुर में आहूत जिला सम्मेलन अब 2 फरवरी को

एस.पी.सक्सेना/समस्तीपुर (बिहार)। भाकपा माले (Bhakpa Male) पूर्व केंद्रीय कमिटी सदस्य सह उड़ीसा के पूर्व राज्य सचिव कॉमरेड क्षितिज विश्वास, भाकपा के समस्तीपुर के पूर्व जिला सचिव बैधनाथ ठाकुर (District secretary Baidhnath Thakur)) के निधन पर दो मिनट का मौन श्रंद्धाजलि देने के साथ ही 13 जनवरी को शहर के मालगोदाम चौक स्थित भाकपा माले जिला कार्यालय में इंकलावी नौजवान सभा (इनौस) के जिला कमिटी की बैठक शुरू किया गया।

बैठक की अध्यक्षता इनौस जिलाध्यक्ष राम कुमार ने तथा संचालन कृष्ण कुमार ने किया। यहां दिनेश कुमार सिंह, संजीत पासवान, अनील चौधरी, चंद्रवीर कुमार, उमेश कुमार, रंजीत राय, जिला प्रभारी सुरेंद्र प्रसाद सिंह, माले जिला सचिव प्रोफेसर उमेश कुमार, किसान महासभा के जिला संयोजक ललन कुमार ने बैठक में अपने- अपने विचार व्यक्त किये।

मौके पर जिलाध्यक्ष राम कुमार ने कहा कि युवाओं की सरकार (Government) में युवा के लिए कोई जगह नहीं है। रोजगार देने की घोषणा के बाबजूद आज रोजगार छीना जा रहा है। चारो तरफ समस्याओं का अंबार लगा है। शिक्षा, चिकित्सा के क्षेत्र में निजीकरण के बाबजूद कोई सुधार नहीं देखा जा रहा है।

उन्होंने कहा कि हरेक क्षेत्र में लूट- भ्रष्टाचार व्याप्त है। इस पर अन्य युवा संगठनों को कोई लेना- देना नहीं है, लेकिन इनौस संगठन को मजबूत कर गांव- पंचायत- प्रखंड से लेकर जिला स्तर पर निर्णायक आंदोलन छेड़ेगी।

उन्होंने कहा कि जनवरी के अंत तक पंचायत, प्रखंड स्तर पर सदस्यता अभियान चलाने, पंचायत- प्रखंड सम्मेलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कोरोना को लेकर सरकारी गाइडलाइन के तहत आगामी 17 जनवरी को गंगापुर चौक के पास आहूत इनौस के जिला सम्मेलन की तिथि को बढ़ाकर अब 2 फरवरी को करने का निर्णय लिया गया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *