झामुमो कार्यकर्ताओं ने जताया विरोध
फिरोज आलम/जैनामोड़ (बोकारो)। प्रखंडों के विभिन्न क्षेत्रों में सर्वांगीण विकास के लिए सरकार (Government) द्वारा स़ंचालित कार्यक्रम को नियंत्रित करने के लिए 20 सूत्री कार्यान्वयन समिति का चयन किया जाता है।
इस पद के अध्यक्ष और समिति सदस्य प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी के साथ मिलकर योजनाओं का क्रियान्वयन करते हैं, ताकि क्षेत्र में विकास की गति तेज हो सके।
जानकारी के अनुसार बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में जरीडीह प्रख़ंड अंतर्गत 20 सूत्री कार्यान्वयन समिति का अध्यक्ष महादेव रवानी को बनाये जाने पर कांग्रेस पार्टी (Congress Party) के कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की है।
कांग्रेस के तरफ से प्रखंड उपाध्यक्ष अशोक कुमार मंडल, मुरलीधर साव, उमेश कुमार गंझू, झामुमो के ओर से जिला उपाध्यक्ष पंकज जयसवाल, जरीडीह प्रख़ंड अध्यक्ष सिद्धेश्वर मरांडी उर्फ पंकज कुमार मरांडी, जरीडीह प्रख़ंड प्रमुख बाबुचंद सोरेन को बनाए गये हैं।
इन सभी को समिति में स्थान दिलाने के लिए कांग्रेस पार्टी जरीडीह प्रख़ंड की ओर से बेरमो विधायक कुमार जयम़ंगल सिंह, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को बधाई दी गई। अध्यक्ष बनने के बाद रवानी आरालडीह पंचायत के गझंडीह स्थित काली मंदिर में पूजा अर्चना कर मत्था टेकते हुए आशीर्वाद मांगा।
महादेव अपने जीवन में पहली बार दलाही स्थित बुलबुला गर्म कुण्ड का दर्शन-पूजन करने पहुंचे। यहां के रमणिक पर्यटन स्थल को देखने के साथ ही विकास करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से मुरली धर साव, उमेश गंझू, गोपाल रजवार, मथूरा ठाकुर, किशून साव सहित ग्रामीण सदस्य उपस्थित थे। वही झामुमो के क्रियान्वयन समिति के सदस्यों ने इसे बेरमो विधायक का छलावा राजनीतिक कारनामा बताते हुए विरोध जताया है।
![]()












Leave a Reply