Advertisement

दुकानदार और उसकी पत्नी ने लगाई फांसी, दोनों की मौ

प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में चंद्रपुरा स्टेशन रोड (Chandrpura station Road) स्थित विकी पूजा भंडार के मालिक अशोक  बर्णवाल (Ashok Baranwal) और उसकी पत्नी ने बीते 10 जनवरी की देर रात दुकान में हीं फांसी से लटक कर अपनी जान दे दी। दुसरे दिन 11 जनवरी की सुबह दोनों का शव बरामद किया गया। आत्महत्या का कारण पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार मृतक अशोक व बर्णवाल के घर में कई दिनों से पारिवारिक विवाद कायम था। उक्त पूजा भंडार दुकान से ही परिवार का जीवन यापन चल रहा था। अशोक के दोनों बेटे भी दुकान में अपना हक चाह रहे थे।

पिछले कुछ महीने से इस पारिवारिक विवादों को हटाने का प्रयास समाज और पंचायत द्वारा की जा रही थी, मगर कोई समाधान नहीं निकल पा रहा था। इसे लेकर तीन महीने से दुकान भी बंद था।

कुछ दिनों पहले ही पारिवारिक समझौता के बीच दुकान को चालू किया गया था। बताया जाता है कि बीते 10 जनवरी की रात अशोक और उसकी पत्नी फांसी से झुलकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली।

सुबह जब यह खबर फैली तो आसपास के दर्जनों रहिवासी दुकान के पास जमा हो गए। सूचना के बाद चंद्रपुरा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। इस घटना के बाद से चंद्रपुरा के व्यवसायी एवं दुकानदार स्तब्ध हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *