एन.के.सिंह/फुसरो (बोकारो)। झारखंड भाजपा विधायक दल के नेता एवं राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी 11 जनवरी को 63 वर्ष के हो गए। उनका जन्म 11 जनवरी, 1958 को गिरिडीह जिला के हद में कोदाईबांक गांव में हुआ था।
प्रथम मुख्यमंत्री मरांडी को फुसरो समेत पूरे प्रदेश के भाजपा कार्यकर्ता (BJP Worker) और नेताओं ने जन्मदिन की बधाई दी। फुसरो नप के शास्त्री नगर स्थित दिनेश सिंह के आवासीय कार्यालय में भाजपा नेताओं ने केक काट कर मरांडी का जन्मदिन मनाया। इसके साथ ही फिर से झारखंड का मुख्यमंत्री बनने की दुआएं दी।
झारखंड राज्य (Jharkhand State) गठन के बाद वर्ष 200 में मरांडी राज्य के पहले मुख्यमंत्री बने थे। 15 नवंबर 2000 से 2003 तक वे मुख्यमंत्री रहे। वे कई बार सांसद व विधायक रह चुके हैं। अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में वे केंद्र में भी मंत्री रह चुके हैं।
मौके पर खुशी राम, मंडल अध्यक्ष भाई प्रमोद सिंह, ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्रीकांत यादव, स्वच्छता प्रभारी दिनेश सिंह, मीडिया प्रभारी शंकर सिन्हा, वार्ड पार्षद भरत वर्मा सहित दीपक गिरी, आशुतोष कुमार सिन्हा, नवल किशोर सिंह, अनिमेष कुमार,अजय गिरी आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।
![]()












Leave a Reply