Advertisement

मुखिया के सहयोग से डीएवी में वैक्सीनेशन शिविर का आयोजन

एस.पी.सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में बेरमो प्रखंड (Bermo block) के बोड़िया दक्षिणी पंचायत के मुखिया घनश्याम प्रसाद के सहयोग से 10 जनवरी को डीएवी पब्लिक स्कूल कथारा (DAV Public School Kathara) में वैक्सीनेशन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 180 बच्चों का टीकाकरण किया गया।

जानकारी के अनुसार डीएवी पब्लिक स्कूल कथारा में आयोजित टीकाकरण शिविर में 15 से 18 साल के बच्चों को कोवैक्सीन का पहला डोज का टीका लगाया गया।

इस कार्य में स्थानीय मुखिया घनश्याम प्रसाद, एएनएम स्नेह लता, डाटा इंट्री ऑपरेटर विक्की कुमार, वैक्सीनेशन प्रभारी अनिल मिश्रा के अलावा विद्यालय के प्राचार्य बिपिन राय, सहयोगी शिक्षक रंजीत सिंह, राकेश सिंह आदि का सराहनीय सहयोग रहा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *