Advertisement

सादगी से मना संथाली सोहराय पर्व, कोरोना मुक्त होने की कामना

धीरज शर्मा/विष्णुगढ़ (हजारीबाग)। विष्णुगढ़ प्रखंड (Vishnu garh block) के हद में पड़वापोखर मैदान में 9 जनवरी को सादगी से संथाली सोहराय पर्व का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कोरोना ओमिक्रोन (Corona Omicron) मुक्त होने की कामना के साथ ही प्रखंड वासियो के स्वास्थ्य के लिए संथालियो ने पूजा आर्चना की।

सोहराय मैदान में नायके कान्हू मुर्मू द्वारा पूजा अर्चना एवं मांझी हडम चिडू मुर्मू झारखंड आदिवासी संथाल समिति अध्यक्ष बहराम हांसदा, राजू सोरेन, बहराम मरांडी, सोनू मुर्मू, राजू हांसदा ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम को संपन्न किया।

कमेटी के अध्यक्ष (Committee Chairman) ने यहां कहा कि यह पर्व संथाल आदिवासी का सबसे बड़ा और मुख्य त्यौहार मे से एक है, जो पांच दिनों तक लगातार मनाया जाता है। पहला दिन एवं दूसरा दिन बोंगा, तीसरा दिन घूंटव, चौथा दिन जले और पांचवा दिन हकू कटकोम बूढी जले कहा जाता है।

विशेष रूप से इस त्यौहार में बहन और पोहनाई (जीजा) को नेवता (निमंत्रण) दिया जाता है। पहला दिन पूजा पाठ कर गाँव की सुख शांति एवं समृद्धि की कामना की जाती है। मौके पर स्थानीय रहिवासी धनीराम हांसदा, मंजू देवी के साथ अन्य लोग उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *