Advertisement

मडमों में ग्राहक सेवा केंद्र का उद्घघाटन

प्रहरी संवाददाता/बिष्णुगढ़ (हजारीबाग)। विष्णुगढ़ प्रखंड (Vishnu garh block) के हद में मडमों पंचायत में 9 जनवरी को ग्राहक सेवा केंद्र का उद्घघाटन किया गया। मुख्य रूप से कार्यक्रम (Program) में अर्जुन महतो के द्वारा संचालित ग्राहक सेवा केंद्र का विधिवत उद्घघाटन पूर्व विधायक बगोदर नागेन्द्र महतो के द्वारा किया गया।

इस अवसर पर बगोदर के पूर्व विधायक नागेंद्र महतो (MLA Narendra Mahto) ने कहा कि ग्राहक सेवा केंद्र खुलने से ग्रामीणों को काफी सुविधा है, जिससे अब गांव के ग्रामीणों को कहीं दूर जाना नहीं पड़ेगा। पूर्व में ग्रामीणों को परेशानी होती थी। उन्होंने कहा कि इस ग्राहक सेवा केंद्र से सारी सुविधाएं दी जाएगी।

मौके पर स्थानीय मुखिया महेंद्र गंझू, सांसद प्रतिनिधि सुखदेव महतो, कैलाश महतो, बिजय महतो, जिबाधन महतो, घनश्याम महतो, टहल महतो, दिनेश महतो, नुनुचंद महतो, लक्ष्मण महतो, चेतलाल महतो, लखेश्वर महतो, मुकेश सिंह, टोकन राम, संदीप महतो, गौतम कुमार, बबिता कुमारी, सावित्री कुमारी, पप्पू कुमार, भोला महतो, आर्या कुमार, राजेंद्र कुमार इत्यादि लोग उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *