Advertisement

कौटिल्य महापरिवार की बैठक संपन्न

स्थापना दिवस सामूहिक ना मनाकर अपने घर में मनाए-बृजबिहारी पांडेय

प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। फुसरो नगर परिषद के हद में सिंह नगर में 9 जनवरी को कौटिल्य महापरिवार बेरमो के सदस्यों की बैठक आयोजित (Members’ meeting held) की गई। यह बैठक महापरिवार के सचिव बृज बिहारी पांडेय के आवास में राम नरेश द्विवेदी की अध्यक्षता में की गई।

बैठक में कौटिल्य महापरिवार की स्थापना दिवस को लेकर विचार विमर्श किया गया। बैठक में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को ध्यान में रखते हुए इस कार्यक्रम (Program) को सामूहिक रूप से नहीं मना कर अपने अपने आवासों में मनाने का निर्णय लिया गया।

स्थापना दिवस (Foundation Day) पर समाज द्वारा तोरण द्वार बनाकर एक संदेश पहुंचाने का निर्णय लिया गया। सचिव बृज बिहारी पांडेय ने करोना गाइडलाइन का शत-प्रतिशत पालन करने का संदेश दिया।

राम नरेश द्विवेदी ने कहा कि स्थापना दिवस पर 10 जनवरी से 14 जनवरी तक चिन्हित जरूरतमंदों के बीच सेवा कार्य किया जाए, जिसे सर्वसम्मति से स्वीकार किया गया।इस कार्यक्रम में अजय झा, संतोष ओझा, पितांबर मिश्रा, अनिल चंद्र झा, शंभू दुबे, बसंत पाठक, विपिन कुमार, रवि पांडेय आदि उपस्थित थे।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *