Advertisement

विश्वकर्मा समाज के अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद राणा व् सचिव बने नंदलाल राणा 

प्रहरी संवाददाता/बगोदर (गिरिडीह)। बगोदर स्थित हरिहारधाम विवाह भवन (Harihardham Vivah Bhavan at Bagodar) में 9 जनवरी को झारखंड प्रदेश विश्वकर्मा (बढई) समाज की प्रखंड स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में समाज के विकास व उत्थान के लिए समाजिक एकजुटता (Social Solidarity) पर विशेष जोर दिया गय।

इस अवसर पर विश्वकर्मा (बढई) समाज की बगोदर प्रखंड कमेटी (Bagodar Block Committee) का पुनर्गठन किया गया। जिसमें प्रखंड अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद राणा, उपाध्यक्ष कैलाश राणा, महासचिव प्रदीप शर्मा, सचिव नंदलाल राणा, कोषाध्यक्ष सुजीत शर्मा, मीडिया प्रभारी सह प्रवक्ता अजित कुमार शर्मा को बनाया गया।

वही कमेटी के पुर्नगठन में पर्यवेक्षक के रूप में समाज के झारखंड प्रदेश (Jharkhand Pradesh) महासचिव देवनाथ राणा, गिरिडीह जिलाध्यक्ष विनोद राणा, जिला महासचिव देवकी राणा, जिला उपाध्यक्ष सुखदेव राणा के अलावा मनोज राणा, राजु राणा, लक्ष्मण मिस्त्री समेत समाज के कई पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम (Organized events)  में समाज के कैलाश राणा, नंदलाल राणा, दुर्गा प्रसाद राणा, राजेश राणा, नीलकंठ मिस्त्री, प्रदीप शर्मा, प्रवीण राणा, रंजित राम, सुनील राणा, रामचंद्र राणा समेत समाज के काफी संख्या में लोग शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *