एस.पी.सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में सीसीएल के एएडीओसीएम (AADOCM) अमलो परियोजना में 6 जनवरी को बड़ी दुर्घटना टल गया, जब डोजर को टो करने के दौरान शॉट सर्किट के कारण अचानक 60 टन भार क्षमता डंपर में आग लग गयी।
डंपर संख्या D-60390 जलकर खाक हो गया। इस घटना में डंपर ऑपरेटर मोती रजवार तथा कटेगरी दो हेल्पर मो मोइन बुरी तरह घायल हो गया। घायलो का इलाज ढोरी सेंट्रल अस्पताल में चल रहा है। पीओ ने मामले की जांच की बात कही है।

घायल डंपर ऑपरेटर रजवार के अनुसार ढोरी क्षेत्र के अमलो परियोजना में डोजर T-13642 स्टार्ट नहीं हो रहा था। इस दौरान अधिकारी कमल उपाध्याय के आदेश पर डंपर से उक्त डोजर को टो किया जा रहा था। इस क्रम में अचानक शॉट सर्किट (Shot Circuit) होने के कारण डंपर में आग लग गयी।
जान बचाने के लिए वह और हेल्पर मोइन डंपर से कूद गया, जिससे दोनों घायल हो गये। घायल मोइन के अनुसार यहां प्रबंधन कटेगरी एक दो के कामगारों से जबरन फिटर का काम लेता है, जबकि उन्हें उक्त पदो पर पदोन्नति नहीं दिया जाता है। घायलों का इलाज कर रहे अस्पताल (Hospital) के चिकित्सक डॉ सादाब के अनुसार दोनों कामगारों का पैर फैक्चर है।

इस संबंध में पुछे जाने पर अमलो के परियोजना पदाधिकारी बीरेंद्र गुप्ता ने दूरभाष पर बताया कि मामला उनके सज्ञान में आया है। मामले की जांच रिपोर्ट आने के बाद हीं कुछ कहा जा सकता है।
जबकि युसीडब्ल्यूयू ढोरी क्षेत्रीय सचिव जवाहर लाल यादव ने कहा कि प्रबंधन सुरक्षा मानको की अनदेखी कर कामगारों से जबरन काम ले रही है। उन्होंने मशीनों के रख-रखाव में कोताही का आरोप परियोजना प्रबंधन पर लगाया। साथ हीं कहा कि प्रबंधन जानबूझकर कंपनी का नुकसान करने में लगी है।
![]()












Leave a Reply