Advertisement

अंतराष्ट्रीय ब्राह्मण समाज महिला प्रकोष्ठ का विस्तार

प्रहरी संवाददाता/विष्णुगढ़ (हजारीबाग)। अंतर्राष्ट्रीय (International) ब्राह्मण समाज महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्षा तथा बिष्णुगढ़ महंत घराने की पुत्रवधु सुनयना दुबे के द्वारा हजारीबाग जिला (Hazaribag district) कार्यकारिणी का विस्तार किया गया।

उनके द्वारा कस्तूरीखाप हजारीबाग निवासी सुनीता झा (Sunita Jha) पति उदयशंकर झा का मनोनयन जिला सचिव के पद पर किया गया तथा सुलताना हजारीबाग की रहने वाले धीरेंद्र दूबे की पुत्री दिव्या दुबे को जिला महामंत्री का पद दिया गया।

जिला अध्यक्ष सुनयना दुबे ने मनोनयन पर हर्ष व्यक्त करते हुए बताया कि इन दोनों के मनोनयन से संगठन को और मजबूती मिलेगी। साथ हीं समाज के कार्यों में महिलाओं की सलंगनता में अधिकता आयेगी।

इस अवसर पर बधाई देने वालों में अंतराष्ट्रीय ब्राह्मण समाज के प्रदेश अध्यक्ष सुनील पांडेय, महिला प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्षा रीमा मिश्रा, हजारीबाग जिला उपाध्यक्ष पूनम मिश्रा, जिला सचिव बीना मिश्रा, रानी शुक्ला तथा अन्य शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *