Advertisement

भांमस का स्थापना दिवस की सफलता को लेकर बैठक

शोषित, दलित ,पीड़ित को सशक्त बनाने का काम बीएमएस करता है-रविन्द्र

एन.के.सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में सीसीएल कोलियरी कर्मचारी संघ ढोरी क्षेत्र के खास ढोरी स्थित प्रधान कार्यालय में भांमस का 67वां स्थापना दिवस सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए आगामी 23 जुलाई को धूमधाम से मनाया जाएगा। उक्त जानकारी 16 जुलाई को सीसीएल सीकेएस केंद्रीय उपाध्यक्ष रविंद्र कुमार मिश्रा ने दी।

उन्होंने कहा की स्थापना दिवस की सफलता को लेकर 16 जुलाई को ढोरी में बैठक की गई। मिश्रा ने कहा कि भांमस गैर राजनीतिक संगठन है। जिसमें शोषित, दलित, पीड़ित को सशक्त बनाने का काम बीएमएस करता है।

उन्होंने कहा कि पूरे भारतवर्ष में 70 प्रतिशत बिजली का उत्पादन कोयला क्षेत्र से होता है। बीएमएस देश का नंबर वन श्रमिक संगठन है। उन्होंने कहा कि कोयला मजदूर कड़ी मेहनत और मशक्कत के बाद कोयला उत्पादन करते हैं। केंद्र सरकार लगातार मजदूरों पर हमला कर रही है।

इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मौके पर अखिल भारतीय संघ कार्यसमिति के सदस्य संपा सिन्हा, क्षेत्रीय अध्यक्ष कुलदीप, क्षेत्रीय सचिव विनय कुमार सिंह, वीरेंद्र गुप्ता, अरविंद कुमार, राजेश पासवान, ललन कुमार आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *